उम्मीदवारों के लिए अपडेट, SSC Steno Grade C & D का रिजल्ट जारी, Direct Link से ऐसे करें चेक

ssc recruitment

SSC Steno Grade C & D Result 2022-23 : कर्मचारी चयन आयोग के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। आयोग ने एसएससी स्टेनो ग्रेड सी और डी का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं या फिर नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर भी नतीजे देख सकते हैं। इसके माध्यम से 3960 पदों पर भर्ती की जाएगी।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा 9 जनवरी 2023 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 13100 उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ के पद के लिए स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट में उपस्थित होने के लिए योग्य घोषित किया गया था और 47246 उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘डी’ पद के लिए स्टेनोग्राफी टेस्ट में उपस्थित होने के लिए योग्य घोषित किया गया था।स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों से विकल्प कम वरीयता 19 जून से 25 जून 2023 तक ऑनलाइन ली गई थी, केवल वे अभ्यर्थी जिन्होंने अपना विकल्प-कम-वरीयता ऑनलाइन प्रस्तुत किया था, अंतिम चयन के लिए विचार किया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर नतीजों की जांच कर सकते हैं।

SSC Steno Grade C & D Result 2023 ऐसे करें चेक

  1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध SSC Steno Grade C & D Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को रिजल्ट जांचने के लिए लिंक मिलेगा।
  4. एक पीडीएफ फाइल खुलेगी और पेज डाउनलोड हो जाएगा।
  5. आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews