कर्मचारी चयन आयोग के उम्मीदवारों के लिए अपडेट, हजारों पदों पर होगी भर्ती, अगले हफ्ते से शुरू होंगे आवेदन, जानें डिटेल्स

ssc recruitment

SSC GD Constable Recruitment 2023 : स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग द्वारा नवंबर अंत तक जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिसके माध्यम से केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (BSF, CRPF, ITBP, CISF, SSB, SSF) और एनआईए में सामान्य ड्यूटी कांस्टेबल और असम राइफल्स में राइफलमैन के विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ताजा अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर जानकरी चेक करते रहे।

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल पर अपडेट

  • आयोग के भर्ती कैलेंडर के अनुसार एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल नोटिफिकेशन 2023 को 24 नवंबर को जारी किया जाएगा। अधिसूचना जारी होने के साथ ही साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
  • उम्मीदवार निर्धारित आखिरी तारीख 28 दिसंबर तक अपना अप्लीकेशन ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर सबमिट कर सकेंगे।फरवरी-मार्च 2024 में परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा
  • परीक्षा 2023 में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • उम्मीदवारों की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना तिथि अधिसूचना में जारी की जाएगी।  आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी, आदि) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाती है।
  • उपरोक्त पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 3 के तहत 21,700 रूपए से लेकर 69,100 रूपए की सैलरी दी जाती है, अन्य जानकारी आप नोटिफिकेशन पर जाकर चेक कर सकेंगे।
  • भर्ती के तहत नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, शारीरीक दक्षता/ मानक परीक्षण, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन से होकर गुजरना होगा।

हर साल आयोग करता है परीक्षा आयोजित

बता दे कि एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा के माध्यम से आयोग कर्मचारी चयन आयोग हर साल भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में कॉन्स्टेबल (जीडी) के पदों और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) के हजारों रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन करता है। इस परीक्षा के माध्यम से जिन सीएपीएफ में कॉन्स्टेबल की भर्ती की जाती है, उनमें BSF, CRPF, ITBP, CISF, SSB, AR, SSF और NCB शामिल हैं। इन सभी के लिए पिछले वर्ष की परीक्षा के माध्यम से एसएससी ने 24,369 रिक्तियों की घोषणा की थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews