सुप्रीम कोर्ट में निकली कई पदों पर भर्ती, 15 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन 

सुप्रीम कोर्ट में काम करने का मौका है। कई पद खाली हैं। नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। एप्लीकेशन लिंक भी एक्टिव हो चुका है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं? 
Supreme Court Recruitment 2024

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने कोर्ट मास्टर (शोर्टहैंड) पदों पर भर्ती (Supreme Court Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट www.sci.gov.in पर जाकर 15 सितंबर 2025 रात 11:55 तक आवेदन कर सकते हैं। फीस भरने की आखिरी तारीख भी यही है। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, फीस वेतन और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 30 है। जिसमें से जनरल के लिए 16, ओबीसी के लिए 8, एससी के लिए चार और एसटी के लिए दो पद रिज़र्व किए गए हैं। आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को 1500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी और पीएच कैंडिडेट्स के लिए ऐप्लिकेशन फीस 750 रुपये है। उम्मीदवार डेबिट/ कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के जरिए शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। अन्य किसी भी माध्यम को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लॉ में डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इंग्लिश शॉर्टहैंड में प्रोफेशिएंसी भी जरूरी है। 120 w.p.m स्पीड होना अनिवार्य है। कंप्यूटर ऑपरेशन का नॉलेज भी होना चाहिए। टाइपिंग स्पीड 40 w.p.m प्रति मिनट होनी चाहिए। संबंधित क्षेत्र में पांच वर्ष का अनुभव होना भी ज़रूरी है। निर्धारित आयु सीमा कम से कम 30 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष है।

सेलेक्शन प्रोसेस और वेतन

चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे। पहला चरण शॉर्टहैंड इंग्लिश टेस्ट का होगा। इस दौरान उम्मीदवारों को 7 मिनट में 120 वर्ड टाइप करने होंगे। इसकी अवधि 45 होगी। अधिकतम अंक 100 होंगे। उम्मीदवारों को 50 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इसके बाद अब्जेक्टिव टाइप लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल इंग्लिश से 25, जनरल नॉलेज से 25, भारतीय संविधान से 25, सुप्रीम कोर्ट नियम 2013 से 15 और कंप्यूटर ऑपरेशन नॉलेज से संबंधित 10 प्रश्न पूछे जाएंगे।

जनरल के लिए योग्यता अंक 50 और आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 45 है। इसकी अवधि 2 घंटे होगी। इसके बाद कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए 10 मिनट का समय मिलेगा। अधिकतम अंक 20 होगा। जनरल के लिए योग्यता अंक 10 और आरक्षित कैटेगरी के लिए 5 है। इसके अलावा लॉ डिग्री पर तीन अंक दिए जाएंगे। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को लेवल-11 के तहत 67,700 रुपये वेतन प्रतिमाह मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर कोर्ट मास्टर 2025 भर्ती के अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र को भरें। जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को जमा करें।
  • इसके बाद कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews