TCS Hiring: टेक्नोलॉजी कंपनी TCS शुरू कर सकती है फ्रेशर्स की हायरिंग, जानें कितना मिल सकता है सालाना पैकेज, पढ़े खबर

TCS Hiring: टेक्नोलॉजी कंपनी TCS शुरू कर सकती है फ्रेशर्स की हायरिंग, जानें कितना मिल सकता है सालाना पैकेज, पढ़े खबर

TCS Hiring: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने 2024 के B Tech, BE, MCA, MSc और MS के छात्रों के लिए नौकरी का मौका दिया है। कंपनी ने हाल ही में हायरिंग की घोषणा की है, जिसमें 40,000 तक फ्रेशर्स को नौकरी मिलने की संभावना है। यह नौकरी के लिए ₹11 लाख तक का सालाना पैकेज भी मिलेगा। जानकारी दे दें की इससे पहले कई बड़ी ग्लोबल टेक कंपनियों ने कर्मचारियों की छटनी का एलान किया था। ऐसे में टाटा की और से की जा रही यह हायरिंग कहीं न कहीं कर्मचारियों को राहत पहुंचा रही है।

जानकारी के अनुसार TCS की हायरिंग तीन विभिन्न कैटेगरी में होगी – नींजा, डिजिटल, और प्राइम। इन कैटेगरीज़ में सालाना पैकेज ₹3.36 लाख से लेकर ₹11 लाख तक हो सकता है। नींजा कैटेगरी के लिए सालाना ₹3.36 लाख, डिजिटल के लिए ₹7 लाख, और प्राइम के लिए ₹9 लाख से ₹11 लाख तक का पैकेज मिलेगा।

आवेदन की तारीखें और प्रक्रिया:

नौकरी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 अप्रैल है और आवेदकों को 26 अप्रैल को टेस्ट देना होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया TCS की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। TCS के मैनेजमेंट ने बताया है कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए फ्रेशर्स की रिक्रूटमेंट प्रोसेस शुरू हो चुकी है और कंपनी अभी कॉलेजों में विजिट कर रही है।

अन्य वैकेंसीज भी उपलब्ध:

TCS ने बिजनेस प्रोसेसिंग स्पेशलिस्ट (BPS) के लिए भी हायरिंग शुरू की है। इसके लिए आवेदकों को 14 अप्रैल से पहले रजिस्टर करना होगा। वहीं तीसरी तिमाही के अंत में TCS में 6.03 लाख कर्मचारी थे, जो 10,669 घटकर 603,305 हो गए हैं। TCS ने फ्रेशर्स के लिए नौकरी की हायरिंग शुरू की है, जिसमें ₹11 लाख तक का सालाना पैकेज मिलेगा। इसके साथ ही अन्य कैटेगरी में भी वैकेंसीज उपलब्ध हैं। इस नौकरी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 अप्रैल है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews