Sarkari Naukri 2023 : असिस्टेंट प्रोफेसर-शिक्षकों के 123 पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 1 लाख पार, 29 मई तक करें Apply, जानें डिटेल्स

Indian Postal Department

Assistant Professor/Teacher Recruitment 2023 : दिल्ली में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमन में सहायक प्रोफेसर के 123 पद पर भर्ती निकली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है और लास्ट डेट 29 मई 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट colrec.uod.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Assistant Professor/Teacher Recruitment 2023 :

कुल पद- 123

पदों का विवरण

  1. कॉमर्स 11 पद,
  2. कम्प्यूटर साइंस 09 पद,
  3. अर्थशास्त्र 08 पद,
  4. अंग्रेजी 10 पद,
  5. एचडीएफई 02 पद,
  6. हिन्दी 08 पद,
  7. इतिहास 07 पद,
  8. गणित 07 पद,
  9. दर्शन 09 पद,
  10. शारीरिक शिक्षा 01 पद,
  11. राजनीति विज्ञान 10 पद,
  12. मनोविज्ञान 10 पद,
  13. संस्कृत 04 पद,
  14. ईएनवीएस 08 पद,
  15. भूगोल 11 पद,
  16. समाजशास्त्र 08 पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता : आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री होना जरूरी है।  यूजीसी नेट या सीएसआईआर नेट परीक्षा पास होना भी जरूरी है। इसके समकक्ष परीक्षा पास होने या यूजीसी के नियमों के तहत पीएचडी की डिग्री वाले भी आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया : इन पदों पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। कैंडिडेट्स द्वारा भेजे गए आवेदनों के आधार पर उनका सिलेक्शन होगा और उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। डीवी राउंड के बाद फाइनल सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट प्रकाशित होगी।

एप्लीकेशन फीस : ओबीसी, जनरल और ईडब्ल्यूएस : 500 रुपये, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला : कोई फीस नहीं देना है।

वेतनमान : सिलेक्ट होने पर सैलरी महीने के 57,700 रुपये से लेकर 1,82,400 रुपये तक दिए जाएंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews