
PMC Teacher Recruitment 2023 : पुणे नगर निगम (PMC) में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। निगम ने प्राथमिक शिक्षक और अन्य सहित विभिन्न 581 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया जारी है, इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन पदों के लिए 15 जून 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Teacher Recruitment 2023
कुल पद – 581
पदों का विवरण
- भर्ती डिटेल्सप्राथमिक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) -260
- माध्यमिक शिक्षक -110
- उच्चतर माध्यमिक और शिक्षक -21
- अंशकालिक शिक्षक -133
- हेड मास्टर -01
- पर्यवेक्षक -01
- माध्यमिक शिक्षक -35माध्यमिक शिक्षक (प्राथमिक) -05
- जूनियर क्लर्क -02
- फुल टाइम लाइब्रेरियन -01
- लेबोरेटरी असिस्टेंट कंप्यूटर लैब -01
- प्रयोगशाला सहायक विज्ञान प्रयोगशाला -01
- चपरासी-10
योग्यता : नोटिफिकेशन के मुताबिक स्नातक / मास्टर और बीएड करने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास बी.एड 50% अंकों के साथ होनी चाहिए। साथ ही मास्टर में भी अभ्यर्थियों के 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके अलावा हर विषय में 50 प्रतिशत से कम अंक नहीं होने चाहिए। अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
प्राइमरी टीचर- कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ बीएड होना चाहिए। ग्रेजुएशन में भी 50 फीसदी मार्क्स होने चाहिए। दो साल का टीचिंग एक्सपीरियंस भी जरूरी है।टीचर पद के लिए उम्र सीमा 18 से 35 साल है।
चपरासी- चपरासी पद के लिए 10वीं पास होना चाहिए, इसके लिए अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए।
अन्य पद- पीएमसी ने लैबरोटरी असिस्टेंट, क्लर्क, ड्राइवर सुपरवाइजर, लाइब्रेरियन, हेड मास्टर और जूनियर क्लर्क पदों पर भी भर्ती निकाली है, इन पदों के लिए योग्यता की जानकारी नोटिफिकेशन में मिलेगी।
आवेदन शुल्क – जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है. जबकि एससी/एसटी/दिव्यांग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है.
चयन प्रक्रिया – उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा 25 जून और इंटरव्यू 15 जून को होगा।
वेतनमान
- प्राइमरी टीचर- 25000 रुपये महीने
- चपरासी-15000 रुपये महीने
ऐसे करें अप्लाई
- पुणे नगर निगम (पीएमसी) की आधिकारिक वेबसाइट -pmc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर अनाउंसमेंट सेक्शन में जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध लिंक – ‘पीएमसी भर्ती 2023’ पर क्लिक करें।
- अब आपको एक नई विंडो में विस्तृत अधिसूचना का पीडीएफ मिलेगा।
- अपने भविष्य के संदर्भ के लिए अधिसूचना को डाउनलोड करें और सहेजें।
- फॉर्म भरें और संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- इसके बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

