Teacher Recruitment 2024: 1500 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 22 मार्च से आवेदन शुरू, अच्छी सैलरी, जानें एज लिमिट-पात्रता

Teacher Recruitment 2024

Teacher Recruitment 2024 : उत्तराखंड में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने उत्तराखंड सरकार के शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक (सहायक शिक्षक) एलटी ग्रेड के लिए 1500 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

उम्मीदवार 22 मार्च से आवेदन कर सकेंगे और आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 अप्रैल 2024 है। उम्मीदवार 16 मार्च से 18 मार्च तक अपने आवेदन में सुधार कर पाएंगेस जबकि यूकेएसएससी सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2024 जुलाई में आयोजित की जाएगी।आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

UKSSSC Teacher Recruitment 2024 

कुल पद– 1544

पदों का विवरण- सहायक अध्यापक (एलटी) कुमाऊं मंडल में 758 और गढ़वाल मंडल में 758 पद ।

आयु सीमा- 21 से 42 वर्ष तक रखी गई है। इसके लिए 22 मार्च से 12 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। परीक्षा तिथि आयोग बाद में जारी करेगा।

योग्यता- उत्तराखंड बोर्ड से 10वीं/ 12वीं पास हो। उत्तराखंड का स्थायी निवासी हो। स्नातक डिग्री के साथ बीएड या बीए बीएड/बीएससी बीएड डिग्री + यूटीईटी/सीटीईटी पेपर-II पास होना जरूरी।

वेतनमान- चयनित उम्मीदवारों को 44,900 से लेकर 1,42,400 रुपए प्रतिमाह।

आवेदन शुल्क :-आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन करने वाले एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा।

चयन प्रक्रिया-सबसे पहले आवेदनों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग । सही फॉर्म भरने वालों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। एग्जाम पास करने वालों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल एग्जाम की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके बाद फाइनल सेलेक्शन लिस्ट बनेगी। उत्तराखंड सबॉर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन द्वारा सहायक अध्यापक एग्जाम का आयोजन जुलाई 2024 में किया जाएगा। परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

एग्जाम पैटर्न – सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, बाल मनोविज्ञान, शिक्षण योग्यता, संबंधित विषय (गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन) शामिल होंगे।

ऐसे करें अप्लाई

स्टेप 1: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं
स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: फिर उम्मीदवार रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें
स्टेप 4: इसके बाद उम्मीदवार सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
स्टेप 5: अब उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फिर उम्मीदवार फॉर्म सबमिट करें
स्टेप 6: अब उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें। अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews