
UKPSC Recruitment 2024 : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत 692 पदों पर भर्ती निकाली है।माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के कुल रिक्त पदों पर सीमित विभागीय परीक्षा के माध्यम से चयन के किया जाएगा।14 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया जारी है और अब उम्मीदवार की वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाकर 9 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।पहले आवेदन की तिथि 3 अप्रैल थी।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्रधानाचार्य परीक्षा 2024 के लिए अनिवार्य शैक्षिक योग्यता के अंतर्गत एमएड की उपाधि वाले भी आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन में संशोधन एवं परिवर्तन किए जाने के लिए आयोग की ओर से 15 से 24 अप्रैल तक ऑनलाइन लिंक खोला जाएगा। इस संबंध में आयोग की ओर से वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी अपलोड कर दी गई है।
UKPSC Recruitment 2024
कुल पद- 692
योग्यता – उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड, एमएड की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा – अधिकतम 50 साल।
वेतनमान- चयनित उम्मीदवारों को 78,800 – 2,09,200 रुपए प्रतिमाह मिलेगा।
आवेदन शुल्क-
- अनारक्षित- 172.30 रुपये
- दिव्यांग- 22.30 रुपये
चयन प्रक्रिया- इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों रिटन एग्जाम देना होगा और फिर इंटरव्यू लिया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
- मेन पेज पर करिअर विज्ञापन टैब लिंक पर क्लिक करें।
- प्रिंसिपल नोटिफिकेशन को सर्च करके डाउनलोड कर लें।
- मांगे गए सभी डिटेल्स दर्ज करें।
- फीस भरकर फॉर्म सबमिट करें।
- इसका प्रिंट आउट लेकर रख लें।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

