MPPEB MPTET 2023 : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, शिक्षक परीक्षा के लिए 30 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन, जानें पात्रता और नियम

teacher news

MPPEB Teachers Recruitment 2023 : MPPEB के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रूलबुक जारी की गई थी। इसके लिए आवेदन सोमवार 30 जनवरी से शुरू होंगे। शिक्षक पात्रता परीक्षा के जरिए शिक्षक बनने का इंतजार पूरा हो सकता है। वहीँ उम्मीदवारों को सलाह दी जा रही है कि आवेदन करने से पहले एक बार रूल बुक को ध्यान से पढ़े।

MPTET वर्ग 2 के लिए आवेदन की तारीख 30 जनवरी से शुरू

मध्य प्रदेश में एमपी टेट वर्ग 2 के लिए आवेदन की तारीख 30 जनवरी से शुरू होगी। वही आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी रखी गई है। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 की तारीख 25 अप्रैल 2023 से शुरू होगी। वही विषय के विशेष शिक्षा खेल संगीत गायन और वादन के शिक्षक के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

एमपी टेट के लिए पाठ्यक्रम जारी 

बता दें कि स्कूल शिक्षा व जनजातीय कार्य विभाग, दोनों विभाग के लिए प्राथमिक शिक्षक वर्ग 3 की पात्रता परीक्षा भी इसी परीक्षा के साथ आयोजित की जाएगी। आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तारीख 18 फरवरी 2023 निर्धारित की गई है। जानकारी के मुताबिक माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल को किया जाएगा। एमपी टेट के लिए पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया है। आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट से जाकर रूलबुक को पढ़ना अनिवार्य होगा। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा अपडेट 

माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदकों को ₹600 आवेदन शुल्क देना होगा जबकि एससी एसटी और निशक्तजन को आवेदन के लिए शुल्क मात्र ₹300 निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा दो पाली में आयोजित की जाएगी। पहले पाली की परीक्षा सुबह 9:00 से 11:00 तक आयोजित की जाएगी। हालांकि 9:00 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए आवेदकों को 8:00 बजे तक सेंटर पर पहुंचना अनिवार्य होगा जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 से 4: 00 तक आयोजित की जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews