
Teachers Recruitment 2023 : उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया। इसी बीच अतिथि विद्वान सहित कई अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन एप्लीकेशन की अंतिम तिथि 6 मार्च निर्धारित की गई है जबकि अतिथि विद्वानों के लिए इंटरव्यू 19 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट से जाकर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। दरअसल हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर द्वारा अतिथि विद्वान सहित टीचिंग स्टाफ आदि पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। संक्षिप्त सूचना में दी गई जानकारी के मुताबिक इंजीनियरिंग और तकनीक संस्थान और व्यवसाय प्रबंधन विभाग में प्रति व्याख्यान आधार पर अतिथि शिक्षकों का नियोजन करना है। इसके लिए इंटरव्यू यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन समिति कक्ष में 19 फरवरी को आयोजित होगी।
साक्षात्कार दिनांक 19 फरवरी 2023 को सुबह 11:00 बजे
साक्षात्कार दिनांक 19 फरवरी 2023 को सुबह 11:00 बजे व्यावसायिक प्रबंधन विभाग और 12:00 बजे इंजीनियरिंग और तकनीक संस्थान में आयोजित किया जाएगा। 4 फरवरी को जारी हुई नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा नियंत्रण और लाइब्रेरियन के लिए लो डिविजन कलर्स तक कुल 140 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है।
आवेदन की अंतिम तिथि
आवेदन की अंतिम तिथि 6 मार्च निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां नोटिफिकेशन उपलब्ध कराया जा रहा है।
यह रहेंगे वेतनमान
- परीक्षा नियंत्रक के लिए 1 पद पर होने वाली भर्ती के लिए लेवल 14 के तहत 144000 से 218200 रुपए तक सैलरी उपलब्ध कराई जाएगी।
- वही लाइब्रेरियन के लिए 144200 से 218200 रुपए सैलरी होगी।
- सिविल एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के लिए होने वाली भर्ती पर वेतनमान 67700 से 208007 रुपए होंगे।
- हिंदी ऑफिसर के लिए वेतनमान 56100 से ₹177500 तय किए गए हैं।
- सेक्शन ऑफिसर के कुल 8 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए वेतनमान 44900 से 142400 रूपए तय किए गए हैं।
[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”427032″ /]
