Teachers Recruitment : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, 16 सितंबर तक करें आवेदन, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती, जानें पात्रता और नियम

teacher news

Teachers Recruitment, Guest Teachers Recruitment : प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऑनलाइन एप्लीकेशन की अंतिम तिथि 16 सितंबर रखी गई है। उम्मीदवार 16 सितंबर से पहले गेस्ट फैकल्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में गेस्ट फैकल्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर निर्धारित की गई है। इसके लिए 6 सितंबर से प्रक्रिया शुरू की गई थी। इससे पूर्व विज्ञापन जारी किया गया था।

योग्यता 

इन पदों पर होने वाली भर्ती के लिए योग्यता AICTE के अनुसार निर्धारित क्वालिफिकेशन से तय की गई है।

इन पदों पर भर्ती

वही जिन पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। उन में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के अलावा मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, ह्यूमैनिटीज अंग्रेजी सहित गणित के लिए अतिथि शिक्षकों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

वेतनमान 

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के रूप में 30000 प्रति महीने उन्हें वेतन का लाभ दिया जाएगा।

नोटिफिकेशन लिंक 

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां लिंक उपलब्ध कराई जा रही है। इस लिंक के जरिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन तक पहुंच सकते हैं। वही उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले योग्यता वेतनमान सहित अन्य जानकारी को ध्यान से पढ़ें।

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”522200″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews