टेरिटोरियल आर्मी ने निकाली 1426 पदों पर भर्ती, 15 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन

टेरिटोरियल आर्मी में 1400 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। शेड्यूल भी जारी हो चुका है। एप्लिकेशन प्रोसेस नवंबर में शुरू होगा। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकता है?
Territorial Army Recruitment 2025

प्रादेशिक सेना ने रैली के लिए सैनिक/जवान पदों पर भर्ती (Territorial Army Recruitment 2025) निकाली है। जिससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इसे पढ़ने के बाद ही फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है। क्षेत्रवार रैली का शेड्यूल भी उपलब्ध हो चुका है। उम्मीदवार 15 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर 2025 के बीच आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट http://ncs.gov.in/ को विजिट करना होगा। निर्धारित वेन्यू पर रिपोर्ट भी करना होगा।

रिक्त पदों की संख्या कुल 1426 है। जिसमें से सोल्जर (जनरल ड्यूटी) के लिए 1372, सोल्जर क्लर्क के लिए 7, सोल्जर (शेफ कम्युनिटी) के लिए 19, सोल्जर स्पेशल शेफ के लिए तीन, सोल्जर मेस कुक के लिए दो, सोल्जर (ईआर) के लिए 3, सोल्जर स्टीवार्ड के लिए 2, सोल्जर (आर्टिशियन मेटालर्जी) के लिए दो, सोल्जर (आर्टिशियन वुड वर्क) के लिए दो, सोल्जर (हेयर ड्रेसर) के लिए 5, सोल्जर टेलर के लिए एक ,सोल्जर (हाउस कीपर) के लिए 3 और सोल्जर (वॉशरमैन) के लिए चार पद खाली है। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया की जानकारी अधिसूचना में उपलब्ध है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

सोल्जर (जनरल ड्यूटी) पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 45% के साथ दसवीं पास होना अनिवार्य है। सोल्जर क्लर्क पद के लिए 60% अंकों के साथ 12वीं पास उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। सोल्जर (ट्रेड्समैन) पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का दसवीं पास होना जरूरी है। प्रत्येक विषय में 33% अंक भी होना चाहिए। आठवीं पास उम्मीदवार हाउस कीपर और मेस कुक पद पर आवेदन कर सकते हैं।  प्रत्येक विषय में 33% अंक होना भी अनिवार्य है। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष तय की गई है।  इसकेफिजिकल स्टैंडर्ड भी निर्धारित किया गया है, जिसका पालन सभी उम्मीदवारों को करना होगा।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन फिजिकल फिटनेस टेस्ट, मेडिकल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा और स्क्रीनिंग या एप्टीट्यूड टेस्ट के आधार पर होगा।। मेडिकल टेस्ट, फिजिकल टेस्ट और ट्रेड टेस्ट में चयनित उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।  परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल नॉलेज से संबंधित 20, जनरल साइंस से संबंधित 15 और गणित से संबंधित प्रश्न 15 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसकी अवधि 32 मिनट होगी। सोल्जर क्लर्क पदों की लिखित परीक्षा में दो भाग होंगे। जनरल नॉलेज से संबंधित पांच, जनरल साइंस से संबंधित पांच, मैथ से संबंधित 10, कंप्यूटर साइंस से संबंधित पांच और जनरल इंग्लिश से संबंधित 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को 40 मिनट का समय दिया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews