जल्द जारी होगा UGC NET परीक्षा का रिजल्ट, नोट कर लें संभावित तारीख, ऐसे करें चेक, देखें स्टेप्स 

यूजीसी नेट परीक्षा 27 जनवरी को समाप्त हुई थी। प्रोविजनल आन्सर-की जारी हो चुकी है। जल्द ही रिजल्ट घोषित होंगे। आइए जानें परिणाम कब आएगा और इसे कैसे चेक करें?
UGC NET 2024

यूजीसी नेट परीक्षा दिसंबर सेशन (UGC NET 2024) के लिए ऑब्जेक्शन विंडो बंद हो चुका है। अब उम्मीदवारों को फाइनल आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार है। पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि फरवरी के अंत या मार्च के पहले सप्ताह में परिणाम घोषित हो सकते हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक एनटीए ने कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा 21 अगस्त से लेकर 5 सितंबर के बीच आयोजित हुई थी। रिजल्ट 17 अक्टूबर को जारी हुए थे। यूजीसी नेट दिसंबर 2023 की परीक्षा 6 दिसंबर से लेकर 19 दिसंबर के बीच आयोजित हुई थी, रिजल्ट 19 जनवरी को जारी हुए थे। यूजीसी नेट जून 2023 (फेज-1) परीक्षा 13 जून से लेकर 17 जून के बीच आयोजित हुई थी, परिणाम जुलाई 25 को घोषित हुए थे। पिछले कुछ वर्षों में एनटीए ने 30-45 दिन के भीतर ही परिणाम घोषित किए हैं।

फाइनल आन्सर-की के बाद आएगा परिणाम

85 विषयों के लिए यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का आयोजन 3 जनवरी से लेकर 27 जनवरी के बीच देशभर के विभिन्न शहरों में किया गया था। 31 जनवरी को प्रोविजनल आंसर-की जारी हुई थी। जिसके लिए ऑब्जेक्शन विंडो 3 फरवरी 2025 तक खुला हुआ था। उम्मीदवारों चुनौती दर्ज करने का अवसर दिया गया था। चुनौतियों की समीक्षा विशेषज्ञों के पैनल द्वारा की जाएगी। इसके बाद ही फाइनल आंसर की जारी होगी। जिसके आधार पर परिणाम घोषित किए जाएंगे। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in/ पर जाएं।
  • होम पेज पर यूजीसी नेट रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार को रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews