UKSSSC Recruitment: 379 पदों पर निकली है भर्ती, 1 लाख तक सैलरी, 26 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन, जानें डिटेल्स

UKSSSC Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 379 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू होगी और उम्मीदवार 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आइए जानते हैं भर्ती से जुड़ी डिटेल्स...
sarkari naukari 2026

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अकाउंट्स कैडर के अंतर्गत समूह ‘ग’ के 379 पदों पर सीधी भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन (Advt No. 79/2026) जारी कर दिया है।  इस भर्ती के माध्यम से अकाउंटेंट, असिस्टेंट अकाउंटेंट, असिस्टेंट अकाउंटेंट/जूनियर ऑडिटर, ऑफिस असिस्टेंट-III (अकाउंट्स) और कैशियर कम असिस्टेंट अकाउंटेंट के पद भरे जाएंगे।

आवेदन की प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू होगी। अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 रखी गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UKSSSC Assistant Accountant Recruitment 2026:

​कुल पद: 379

पदों का विवरण

  • सहायक लेखाकार के 372 पद
  • कार्यालय सहायक-तृतीय के 5 पद
  • लेखाकार का 1 पद
  • कैशियर-कम-सहायक लेखाकार का 1 पद

इन विभागों में होगी भर्ती

  • उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL)
  • पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड (PTCUL)
  • यूजेवीएन लिमिटेड (UJVNL)
  • उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड
  • उत्तराखंड जल संस्थान
  • निदेशालय, विभागीय लेखा
  • जिला कोषागार
  • अभियोजन विभाग
  • ब्रिडकुल (BRIDCUL)
  • उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (UERC)

​शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.कॉम (B.Com), बीबीए (BBA) या एकाउंटेंसी में पीजी डिप्लोमा। अधिकांश पदों के लिए कंप्यूटर पर प्रति घंटे 4,000 की-डिप्रेशन (KDPH) की हिंदी टाइपिंग अनिवार्य है।

  • लेखाकार: बीकॉम के साथ एमबीए (फाइनेंस)/पीजीडीबीए (फाइनेंस) या एमकॉम और संबंधित अनुभव।
  • असिस्टेंट लेखाकार: बीकॉम, बीबीए या अकाउंटेंसी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा। साथ ही कंप्यूटर ज्ञान और जहां लागू हो वहां 4,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटे की टाइपिंग गति तथा कंप्यूटर प्रमाणपत्र आवश्यक होगा।
  • कार्यालय सहायक-तृतीय: बीकॉम, एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा और हिंदी/अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान।
  • कैशियर-कम-सहायक लेखाकार: बीकॉम या समकक्ष योग्यता तथा लेखा कार्य का ज्ञान।

आयु सीमा: 1 जुलाई 2026 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष (जल संस्थान के पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है)। राज्य के नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

​वेतनमान: 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल-4 (25,500 – 81,100) से लेकर पे Level-6 (35,400 – 1,12,400) तक।

आवेदन शुल्क : सामान्य/ओबीसी के लिए 300 रुपए। एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 150 रुपए।

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसमें वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट (केवल क्वालिफाइंग) और दस्तावेज सत्यापन शामिल है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ​अधिसूचना तिथि: 21 जुलाई 2026
  • ​ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 26 जुलाई 2026
  • ​आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अगस्त 2026
  • ​आवेदन में संशोधन अवधि: 18 अगस्त से 20 अगस्त 2026
  • ​संभावित लिखित परीक्षा तिथि: 12 अक्टूबर 2026

UKSSSC Assistant Accountant Recruitment Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews