UBI Recruitment 2026: 1865 पदों पर निकली हैै भर्ती, 19 मई तक करें आवेदन, जानिए आयु-सीमा, पात्रता और स्टाइपेंड

UBI Recruitment 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए कुल 1865 रिक्तियों की घोषणा की है। योग्य उम्मीदवार 19 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SARKARI jobs 2025

बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत देशभर की विभिन्न शाखाओं के लिए कुल 1865 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मई 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से मई या जून 2026 में किया जा सकता है।

Union Bank Of India Apprentice Recruitment Details 2026

​कुल पद: 1865

पदों का विवरण

  • उत्तर प्रदेश 335
  • आंध्र प्रदेश 303
  • महाराष्ट्र 196
  • तेलंगाना 164
  • कर्नाटक 131
  • मध्य प्रदेश 116
  • तमिलनाडु 95
  • बिहार 60
  • गुजरात 58
  • ओडिशा 58
  • पश्चिम बंगाल 56
  • दिल्ली (NCT) 48
  • केरल 39
  • झारखंड 34
  • राजस्थान 32
  • हरियाणा 30
  • असम 29
  • छत्तीसगढ़ 25
  • पंजाब 21
  • उत्तराखंड 10
  • चंडीगढ़ 6
  • गोवा 5
  • दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम के लिए 2-2 पद
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख,लक्षद्वीप,मेघालय, नागालैंड,पुदुचेरी, त्रिपुरा के लिए 1-1 पद

​शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। ग्रेजुएशन का रिजल्ट 1 अप्रैल 2026 या उससे पहले घोषित हो चुका होना चाहिए।  स्नातक डिग्री बहुत पुरानी नहीं होनी चाहिए। यानी आपने 01 अप्रैल 2022 या उसके बाद ग्रेजुएशन पास किया हो। इससे पहले की डिग्री वाले भर्ती योग्य नहीं माने जाएंगे।

आयु सीमा: आयु 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए (आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी)। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया : ​चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से तीन चरण शामिल होंगे। सबसे पहले उम्मीदवारों को एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को स्थानीय भाषा के टेस्ट से गुजरना होगा और अंत में दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल टेस्ट होगा।

वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की ट्रेनिंग के दौरान उनके कार्यक्षेत्र और स्थान के आधार पर 15,000 रुपये से 20,000 रुपये प्रति माह तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा। नियुक्ति ग्रामीण या सेमी-अर्बन (अर्ध-शहरी) क्षेत्र में होती है, तो 15,000 रुपये, शहरी क्षेत्र में होती है तो 18,000 और मेट्रो सिटी में होती है, तो 20,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।

आवेदन शुल्क: सामान्य और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 944 रुपये रखा गया है। सामान्य और ओबीसी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए यह 708 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को केवल 236 रुपये का शुल्क देना होगा।

UBI Apprentice Recruitment Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews