UBI Recruitment 2026: 395 पदों पर निकली है भर्ती, आयु सीमा 45 वर्ष तक, 21 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन, जानें डिटेल्स

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिसर के 395 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत स्केल-II से लेकर स्केल-VI तक के विभिन्न पदों पर नियमित आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी।
sarkari jobs

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने यूनियन बैंक रिक्रूटमेंट प्रोजेक्ट 2026-27 के तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO), जनरल बैंकिंग ऑफिसर और विभिन्न डोमेन एक्सपर्ट पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 जुलाई 2026 से शुरू होगी। आवेदन करने और फीस भुगतान की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

इस भर्ती के माध्यम से कुल 395 रिक्त पद भरे जाएंगे। इनमें मैनेजर (Scale II), सीनियर मैनेजर (Scale III), चीफ मैनेजर (Scale IV), असिस्टेंट जनरल मैनेजर (Scale V) और डिप्टी जनरल मैनेजर (Scale VI) के पद शामिल हैं। ये नियुक्तियां आईटी, साइबर सुरक्षा, फॉरेक्स, लॉ, रिस्क मैनेजमेंट, फाइनेंस और जनरल बैंकिंग जैसे विभिन्न विभागों के लिए की जा रही हैं।

चयनित उम्मीदवारों की परिवीक्षा अवधि (प्रोबेशन) दो वर्ष होगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (www.unionbankofindia.co.in) के करियर (Recruitment) सेक्शन में जाकर केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं।

Union Bank of India SO Recruitment Details

कुल पद: 395

पदों का विवरण

  • मैनेजर एमएमजीएस-II 163
  • सीनियर मैनेजर एमएमजीएस-III 153
  • चीफ मैनेजर एसएमजीएस-IV 52
  • असिस्टेंट जनरल मैनेजर एसएमजीएस-V 20
  • डिप्टी जनरल मैनेजर टीईजीएस-VI 7

आयु सीमा: अलग-अलग पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा अलग निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, PwBD) को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

  • डिप्टी जनरल मैनेजर (स्केल-6): अधिकतम 50 वर्ष
  • असिस्टेंट जनरल मैनेजर (स्केल-5): अधिकतम 45 वर्ष
  • चीफ मैनेजर (स्केल-4): अधिकतम 40 या 42 वर्ष (पद के अनुसार)
  • सीनियर मैनेजर (स्केल-3): सामान्यतः 25 से 35 या 38 वर्ष
  • मैनेजर (स्केल-2): सामान्यतः 22 से 30 या 35 वर्ष

​योग्यता: ​प्रत्येक पद के अनुसार संबंधित विषय में बी.ई./बी.टेक, एमबीए, एलएलबी, सीए या स्नातकोत्तर डिग्री तथा प्रासंगिक कार्य अनुभव अनिवार्य है।

  • जनरल बैंकिंग अधिकारी के लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री के साथ संबंधित बैंकिंग। अनुभव 2 वर्ष से 12 वर्ष या उससे अधिक हो सकता है।
  • IT पद के लिए संबंधित विषय में B.E./B.Tech/MCA/M.Tech/M.Sc.
  • चार्टर्ड अकाउंटेंट पद के लिए ICAI से CA
  • लॉ ऑफिसर के लिए LLB
  • इंजीनियर के लिए संबंधित ब्रांच में B.E./B.Tech
  • आर्किटेक्ट के लिए आर्किटेक्चर में डिग्री
  • फॉरेक्स ऑफिसर के लिए फाइनेंस में MBA/PG के साथ ग्रेजुएशन (जहां लागू हो)
  • रिस्क मैनेजमेंट के लिए संबंधित अनुभव के साथ ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन

सैलरी : पद के अनुसार सालाना लगभग 21 लाख से 47 लाख रुपये तक का सीटीसी मिलेगा। महंगाई भत्ता (डीए), विशेष भत्ता, आवास सुविधा या लीज किराया, मेडिकल सुविधा, अवकाश यात्रा सुविधा (एलएफसी) और बैंक के अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

चयन प्रक्रिया: कैडर के अनुसार ऑनलाइन लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन (GD), स्क्रीनिंग और पर्सनल इंटरव्यू (PI) के आधार पर किया जाएगा। व्यक्तिगत साक्षात्कार 100 अंकों का होगा। इसमें सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए न्यूनतम 50 अंक, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 45 अंक लाना आवश्यक होगा। अंतिम नियुक्ति से पहले  बैंक द्वारा अधिकृत डॉक्टर या मेडिकल सेंटर से चिकित्सकीय रूप से फिट घोषित होना अनिवार्य होगा।

आवेदन शुल्क: एससी, एसटी और दिव्यांग के लिए 177 रुपये और सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए 1180 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है।

ज़रूरी दस्तावेज़

  • हालिया पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो
  • हस्ताक्षर
  • बाएँ हाथ के अंगूठे का निशान
  • हाथ से लिखा हुआ घोषणा-पत्र
  • शिक्षा संबंधी प्रमाण-पत्र
  • अनुभव प्रमाण-पत्र
  • श्रेणी प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
  • PwBD प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
  • मान्य फ़ोटो ID प्रूफ

UBI SO Recruitment 2026
​

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews