UP Police Recruitment: 4543 पदों पर सब इंस्पेक्टरों की भर्ती, 11 सितंबर तक करें आवेदन, जानें आयु सीमा पात्रता और डिटेल्स

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना होगा। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
sarkari naukari 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होने का सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके तहत 4,543 पदों पर सब इंस्पेक्टरों की सीधी भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तारीख 11 सितंबर निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क जमा करने तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि भी 11 सितंबर है। वही जमा शुल्क के समायोजन की अंतिम तिथि 13 सितंबर है। इसमें सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

UP SI Police Recruitment 2025

कुल पद : 4,543 पद

पदों क विवरण

  • नागरिक पुलिस में 4,242
  • महिला वाहिनी में 106
  • सशस्त्र पुलिस में 135
  • विशेष सुरक्षा बल में 60 एसआई की नियुक्ति

कहां कितने पद है आरक्षित 

  • उप निरीक्षक नागरिक पुलिस में 1705 पद आरक्षित वर्ग के लिए, 442 पद ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए, 1143 पद पिछड़ा वर्ग के लिए, 890 पद अनुसूचित जाति के लिए और 82 पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित ।
  • प्लाटून कमांडर, पीएसी उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस के निर्धारित पदों में से 56 पद अनारक्षित वर्ग के लिए 13 पद ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए, 36 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए, 28 पद अनुसूचित जाति के लिए और दो पद अनुसूचित जनजाति के लिए
  • प्लाटून कमांडर उप निरीक्षक विशेष सुरक्षा बल के लिए 25 पद सामान्य वर्ग के लिए, 6 पद ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए, 16 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए, 12 पद अनुसूचित जाति के लिए और एक पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित ।
  • महिला बटालियन महिला उप निरीक्षक पदों के लिए 47 पद अनारक्षित, 10 पद ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 27 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 21 पद, अनुसूचित जाति के लिए एक पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित ।

आयु सीमा: न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 28 साल है। जिस अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1997 से पहले और 1 जुलाई 2004 के बाद हुआ है, वह पात्र नहीं माना जाएगा। 1 जुलाई 2025 के अनुसार अभ्यर्थियों की आयु की गणना की जाएगी। निर्धारित आयु सीमा में सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 3 साल की छूट का प्रावधान किया गया है।

आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग ईडब्ल्यूएस, ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये ।एससी एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये

वेतन: चयनित उम्मीदवारों को 9,300 से 34,800 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा।सरकारी सेवा में मिलने वाले विभिन्न भत्तों का भी लाभ दिया जाएगा।

ऐसे चलेगी प्रक्रिया:

  • सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत परीक्षा के सभी चरणों में अभ्यर्थियों के बायोमैट्रिक्स के दौरान फोटो, फिंगरप्रिंट और आईरिश होगा तथा आधार आधारित केवाईसी की जाएगी।
  • आवेदन पत्र में अभ्यर्थियों की फोटो लाइव ली जाएगी।
  • भर्ती में लिखित परीक्षा, अभिलेखों की संवीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा के चरण निर्धारित हैं।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान स्टेरॉयड, उत्तेजक पदार्थ, नशीला पदार्थ का सेवन अनुचित आचरण माना जाएगा, जिसकी पुष्टि के लिए बोर्ड द्वारा जांच कराकर ऐसे अभ्यर्थियों का आवेदन निरस्त करने के साथ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

वेबसाइट लिंक:  UPPRPB.gov.in

UP Police SI Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट UPPRPB.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “UP Police SI Recruitment 2025” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने पर “New Registration” विकल्प चुनें और आवश्यक विवरण भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें। आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • पूरी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews