UPPCL Recruitment 2021 : पावर कारपोरेशन लिमिटेड को चाहिए 173 जूनियर इंजीनियर्स, ये है सैलरी

aiims

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट।  उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने जूनियर इंजीनियर ट्रेनी का पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लमा कर चुके युवा यदि सरकारी नौकरी करना चाहते हैं UPPCL की अधिकृत वेबसाइट upenergy.in पर विजिट कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने 173 जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) पद पर भर्ती (Recruitment to the post of Junior Engineer,Trainee) के लिए विज्ञापन जारी किया है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 दिसंबर है। इस पद के लिए UPPCL  ने वेतन 44,900 रुपये निर्धारित किया है।  अधिक जानकारी के लिए  अधिकृत वेबसाइट upenergy.in पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें – गृहमंत्री की इंदौर में समीक्षा बैठक, Amazon पर FIR के दिये निर्देश, कांग्रेस पर उठाए सवाल

UPPCL ने इन पदों के विज्ञापन के साथ नियमानुसार आरक्षण की स्थिति भी स्पष्ट की है। जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी)  के 173 पदों में अनारक्षित – 71, ईडब्ल्यूएस – 17, OBC – 46, SC – 36, ST – 03 हैं।

ये भी पढ़ें – बड़ी खबर: रेलवे ने बदला अपना फैसला, अब 10 रुपये में मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट

नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा है।  आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष होना चाहिए।

ये भी पढ़ें – मंत्री बिसाहूलाल सिंह का विवादास्पद बयान – समानता लाना है तो सवर्ण महिलाओं को घर से खींचकर निकाले बाहर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews