UPSC CMS 2022: युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, कुल 687 वैकेंसी, जाने अन्य डिटेल्स

Hindustan Shipyard Limited

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आज यानी 6 अप्रैल, 2022 को ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज (UPSC CMS 2022) के नोटिफिकेशन जारी कर दिए गए हैं, जिसके मुताबिक उम्मीदवार 26 अप्रैल, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। 4 मई 2022 से लेकर 10 मई 2022 तक उम्मीदवार आवेदन विथ्ड्रॉ भी कर सकते हैं।कुल वैकेंसी 687 है। UPSC CMS 2022 की परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को किया जाएगा।

यह भी पढ़े… UPSC IES Recruitment: युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका! आवेदन शुरू, जाने अन्य डिटेल्स

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है की अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर विजिट करते रहे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। परीक्षा का आयोजन दो भागों में किया जाएगा। पार्ट-1 में 2 पेपर होंगे और हर पेपर के 250 अंक होंगे। लिखित परीक्षा होगी जिसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। पार्ट-2 में पर्सनालिटी टेस्ट होगा। इसमें लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार ही भाग ले पाएंगे, यह कुल 100 अंकों का होगा।

आवेदन:

उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ₹200 एप्लीकेशन फी का भुगतान करना होगा, तो वहीं महिलाओं/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के उम्मीदवारों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी। अधिक जानकारी या आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहाँ विज़िट कर सकते हैं: https://upsconline.nic.in/mainmenu2.php

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews