सरकारी नौकरी: UPSC ने निकाली 705 पदों पर भर्ती, 11 मार्च तक करें आवेदन, अधिसूचना जारी, जानें डिटेल

यूपीएससी ने 700 से अधिक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। एमबीबीएस उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
UPSC CAPF 2026

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने कंबाइन मेडिकल सर्विसेज एग्जामिनेशन (UPSC CMS 2025) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है योग्य उम्मीदवार योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर 11 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस साल आयोग ने यूपीएससी सीएमएस परीक्षा के तहत 705 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें से 450 पद असिस्टेंट डिवीजन मेडिकल ऑफिसर (रेलवे), 9 पद जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (न्यू दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल) और 226 पद जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (अन्य विभागों) के लिए खाली हैं। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है

क्या है पात्रता?

यूपीएससी सीएमएस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का एमबीबीएस फाइनल लिखित और प्रैक्टिकल परीक्षा पास होना जरूरी है। जो उम्मीदवार एमबीबीएस फाइनल परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 32 वर्ष है। नियमों के तहत एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

कैसे होगा चयन?

यूपीएससी सीएमएस चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होते हैं:- लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू। लिखित परीक्षा में पेपर-1 और पेपर-2 शामिल होते हैं। एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित किए जाते हैं। दोनों पेपर 250-250 अंक का होता है। वहीं इंटरव्यू 100 अंक का होता है।

आवेदन शुल्क 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, महिला और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।  उम्मीदवार ऑनलाइन और “पे बाय कैश” ऑप्शन के जरिए शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। कैश मोड ऑप्शन 10 मार्च 2025 रात 11:59 बजे के बाद डीएक्टिवेट हो जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews