UPSC IES Recruitment: युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका! आवेदन शुरू, जाने अन्य डिटेल्स

UPSC IES Recruitment: युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका! आवेदन शुरू, जाने अन्य डिटेल्स

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन इंडियन इकोनामिक सर्विस (UPSC IES Recruitment) और इंडियन स्टैटिसटिकल सर्विस (UPSC ISS Recruitment) के भर्ती के नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। जिसके मुताबिक उम्मीदवार 6 अप्रैल यानी आज से आवेदन कर सकते हैं। इंडियन इकोनामिक सर्विस में कुल वैकेंसी की संख्या 24 है और इंडियन स्टैटिसटिकल सर्विस में कुल वैकेंसी की संख्या 29 है। उम्मीदवार 26 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… MP News: शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, इंदौर के बाद अब भोपाल में भी बनेगा गोबर-धन प्लांट

परीक्षा के 3 हफ्ते पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे और परीक्षा का आयोजन 24 जून 2022 को किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को भारतीय नेपाली और भूटानी की नागरिकता होनी चाहिए। तिब्बत के रेफ्यूजी जो भारत 1 जनवरी, 1962 से पहले आए हैं आवेदन कर सकते हैं। साथ ही पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, वोगण्डा, तंजानिया जांबिया और अन्य ईस्ट अफ्रीका देशों के नागरिक जो परमानेंटली भारत में सेट हो गए हो आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम (minimum) 21 साल और अधिकतम (maximum) 30 साल है, हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़े… E-Shram : असंगठित मजदूरों के लिए बड़ी खबर, जाने खाते में कब आएंगे 500 रूपए, मिलेगा दो लाख का बीमा कवर

इंडियन इकोनामिक सर्विस में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इकनोमिक/अप्लाइड/ इकोनॉमिक/ बिजनेस इकोनॉमिक/इकोनोमेट्रिक्स में डिग्री होनी चहिए। इसके अलावा इंडियन स्टैटिसटिकल सर्विस में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्टैटिसटिक्स/ मैथमेटिकल स्टैटिसटिक्स में बैचलर डिग्री या फिर मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ₹200 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला और आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी। उमीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहाँ विज़िट करें: https://upsconline.nic.in/mainmenu2.php

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews