12 अप्रैल को UPSC NDA 1 परीक्षा, कब जारी होगा एडमिट कार्ड? यहाँ जानें डिटेल 

यूपीएससी एनडीए 1 का शेड्यूल जारी हो चुका है। एडमिट कार्ड जल्द ही उपलब्ध होगा। उम्मीदवार इसे लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस बताया गया है। 
UPSC NDA NA 2026

यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन यूपीएससी एनडीए/एनए-1 परीक्षा (UPSC NDA NA Exam 2026) का आयोजन 12 अप्रैल को करने वाला है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है।  आयोग द्वारा कोई भी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। लेकिन आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा की तारीख से ठीक पहले वाले सप्ताह के आखिरी कार्य दिवस पर एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। जिसे उम्मीदवार पर आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीएससी ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ की एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री मिलेगी। इसे डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन आईडी और जन्म तिथि तैयारी दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी

आयोग ने प्रवेश पत्र में मौजूद सभी डिटेल्स को सत्यापित करने की सलाह भी दी है। किसी प्रकार की गलती की जानकारी तुरंत यूपीएससी को दे सकते हैं। परीक्षा के प्रवेश पत्र बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र का नाम, पता और अन्य जानकारी उपलब्ध रहती है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर “एडमिट कार्ड फॉर वेरियस एग्जामिनेशन ऑफ़ यूपीएससी” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद एनडीए/एनए-1 2026 के डाउनलोड लिंक को चुनें।
  4. रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
  5. स्क्रीन पर प्रवेश पत्र नजर आएगा।
  6. इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  7. भविष्य के संदर्भ में इसकी 2-3 प्रिंटेड कॉपी निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।

यूपीएससी एनडीए/एनए-1 टाइम टेबल 

यूपीएससी एनडीए/एनए परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल रविवार को दो शिफ्टों में किया जाएगा। सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक गणित पेपर आयोजित होगा।  दोपहर 2:00 बजे से लेकर 4:30 बजे तक जनरल एबिलिटी टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। एग्जाम देशभर के 81 शहरों में आयोजित किया जाएगा। कोर्स की शुरुआत 1 जनवरी 2027 से होगी।

चयन प्रक्रिया में कुल दो चरण शामिल होंगे। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति होगी। इस साल एनडीए/एनए परीक्षा के तहत कुल 394 पदों पर भर्ती होने वाली है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए 270 और महिलाओं के लिए 24 पद रिजर्व किए गए हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews