UPSC ने निकाली 1,358 पदों पर भर्ती, 31 मार्च तक करें आवेदन, जानें पात्रता और सेलेक्शन प्रोसेस 

यूपीएससी ने कम्बाइन्ड मेडिकल सर्विस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एप्लिकेशन प्रोसेस भी शुरू हो चुका है। 1,300 से अधिक पदों पर भर्ती होने वाली है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
UPSC Recruitment 2026

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले पात्रता और चयन प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए।  जिसके लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या 1,358 है। वैकेंसी को अलग अलग कैटेगरी और विभागों में बांटा गया है। सेंट्रल हेल्थ सर्विस के जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर सब-कैडर मेडिकल ऑफीसर ग्रेड के लिए 864 पद खाली हैं। रेलवे में असिस्टेंट डिविजनल मेडिकल ऑफिसर के लिए 450, एनडीएमसी में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के लिए 14 और एमसीडी में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफीसर ग्रेड 2 के लिए 30 पद खाली है। आवेदन शुल्क 200 रुपये है।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। एमबीबीएस फाइनल परीक्षा लिखित और प्रैक्टिकल दोनों भाग को पास कर लिया है, वे आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा एमबीबीएस के फाइनल ईयर में पढ़ने वाले उम्मीदवारों को भी आवेदन की अनुमति होगी। 1 अगस्त 2026 तक आयु 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ओबीसी कैंडिडेट को 3 साल, एससी/एसटी को 5 साल और पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी। अतिरिक्त जानकारी अधिसूचना में उपलब्ध है।

चयन प्रक्रिया 

यूपीएससी सीएमएस चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, इसमें पेपर-1 और पेपर-2 शामिल होंगे। लिखित परीक्षा कुल 500 अंकों की होगी। प्रत्येक पेपर 250 अंक का होगा। पेपर-1 में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे, 96 प्रश्न जनरल मेडिसिन और 24 पेडियाट्रिक्स से संबंधित होंगे। पेपर-2 में भी 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सर्जरी, गायनेकोलॉजी एंड ऑब्सटेट्रिक, प्रीवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन तीन सेक्शन शामिल होंगे। प्रत्येक में 40 प्रश्न शामिल होंगे। चयनित उम्मीदवारों को पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जो 100 अंक का होगा। फाइनल मेरिट लिस्ट सीबीई और इंटरव्यू में प्राप्त स्कोर पर आधारित होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews