UPSC ने इन पदों पर निकाली भर्ती, यहां जानें आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि

government jobs

UPSC Recruitment: यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग ने हाल ही में भर्ती से जुड़ा एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन जमा करना होगा। जारी किए गए नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक ट्रांसलेटर और असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल के पद पर भर्ती की जाने वाली है। इच्छुक अभ्यर्थी upsconline.nic.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

पद का विवरण

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गई इस भर्ती में ट्रांसलेटर (Dari) के एक पद और असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल के दो पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाने वाला है।

पात्रता एवं शुल्क

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें 25 रुपए शुल्क देना होगा। शैक्षिक योग्यता और आयु संबंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए नोटिफिकेशन में बताई गई है।

अंतिम तिथि

भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। 14 दिसंबर तक आवेदन जमा किया जा सकता है। उम्मीदवार अपने आवेदन की प्रिंट 15 दिसंबर तक निकाल सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां पर होम पेज पर दी गई भर्ती की लिंक पर क्लिक करें।
  • एक बार क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा। इसमें मांगी गई सारी जानकारी अच्छी तरह से भर दें।
  • विवरण भरने के बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अपना फार्म जमा कर दें।
  • भविष्य के लिए अपने पास आवेदन की एक प्रति अवश्य निकाल कर रखें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews