UPSSSC JE Agriculture Vacancy: 134 पदों पर निकली है भर्ती, सितंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें योग्यता-आयु सीमा समेत सभी डिटेल

UPSSSC JE Agriculture Recruitment 2026 : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कृषि निदेशालय के तहत कनिष्ठ अभियंता (कृषि) के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। आइए जानते हैं अन्य डिटेल्स...
government job 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कृषि निदेशालय में कनिष्ठ अभियंता (कृषि)के 134 पदों पर सीधी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन (विज्ञापन संख्या 19-परीक्षा/2026) जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया 17 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 अक्तूबर 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPSSSC JE Agriculture Recruitment 2026

​कुल पद: 134

श्रेणीवार पद

  • सामान्य वर्ग के 54
  • एससी के 23
  • एसटी के 1
  • ओबीसी के 43
  • ईडब्ल्यूएस के 13 पद शामिल हैं।

वेतनमान: पे बैंड ₹9,300 – ₹34,800, ग्रेड पे ₹4,200 (पे लेवल-6)

शैक्षिक योग्यता: यूपी बोर्ड से हाईस्कूल (10वीं) या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (BTEUP) या AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से कृषि इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है। UPSSSC PET-2025 का वैध स्कोरकार्ड होना आवश्यक है। केवल PET-2025 में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

​आयु सीमा: न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना भर्ती वर्ष की 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

​आवेदन शुल्क: सभी श्रेणियों (General, OBC, EWS, SC, ST, Divyang) के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क ₹25 तय किया गया है।

वेतनमान: पे लेवल-6 के तहत वेतन दिया जाएगा। अधिसूचना में पे बैंड 9,300-34,800 रुपये और ग्रेड पे 4,200 रुपये का उल्लेख है।

मुख्य तिथियां

  • विज्ञापन जारी होने की तिथि: 14 अगस्त 2026
  • ​ऑनलाइन आवेदन/शुल्क जमा शुरू: 17 सितंबर 2026
  • ​आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 07 अक्टूबर 2026
  • ​आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि: 14 अक्टूबर 2026

UPSSSC JE Agriculture Recruitment Notification 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews