UPSSSC Recruitment 2024 : उम्मीदवारों को एक और मौका, 4016 पदों पर निकली है भर्ती, अब 28 जून तक कर सकते है आवेदन, जानें डिटेल्स

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 7 जून से बढ़ाकर 28 जून 2024 कर दी गई है। किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/ सिविल अभियंत्रण में डिप्लोमा/ सिविल या ग्रामीण अभियंत्रण में डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
govt Recruitment 2025

UPSSSC Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश के युवाओं के राहत भरी खबर है । यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन ने जूनियर इंजीनियर सिविल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 28 जून तक ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। पहले लास्ट डेट 7 जून 2024 थी। आवेदन में त्रुटि होने पर अभ्यर्थी 5 जुलाई तक संशोधन कर सकेंगे। भर्ती से संबंधित अन्य सभी शर्तें पहले की तरह ही रहेंगी।

UPSSSC Recruitment 2024

कुल पद- 4016

आयु सीमा – उम्मीदवारों की उम्र पद के अनुसार रखी गयी है। जिसमें उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 40 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। उम्र की गिनती 1 जुलाई 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

योग्यता-किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/ सिविल अभियंत्रण में डिप्लोमा/ सिविल या ग्रामीण अभियंत्रण में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 का स्कोर कार्ड होना जरूरी है।

आवेदन पत्र : उम्मीदवारों को निर्धरित शुल्क भी जमा करना होगा तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 25 रुपये तय किया गया है जिसका भुगतान ई-चालान या SBI I Collect के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया- पहले लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। इस परीक्षा में किए गए प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम फाइनल मेरिट लिस्ट में दर्ज होगा उनकी नियुक्ति इन खाली पदों पर दी जाएगी।

वेतनमान- चयनित होने पर जूनियर इंजीनियर की सैलरी 9,300 से 34,800 रुपये तक होगी। इसके अलावा अन्य भत्ते और अलाउंस को काट कर 36,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी।

कैसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर UPSSSC Junior Engineer JE Civil Recruitment 2024
  • रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक खुलते ही होम पेज पर आवेदन फॉर्म भरना होगा।
  • इसमें मांगी गई सभी जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद एक प्रिंटआउट जरूर निकालकर रख लें।

https://upsssc.gov.in/Default.aspx

https://upsssc.gov.in/ViewPdf.aspx?50xbt8eUH56WY8wGF0k1c5bzctxZyoicjWwCmgK3w3k=

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews