UPSSSC Vacancy 2026: हवलदार इंस्ट्रक्टर के 209 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भर सकते हैं फॉर्म, जानिए लास्ट डेट और अन्य सभी डिटेल्स

UPSSSC Havaldar Instructor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका आया है। आयोग ने हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
government job 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने होमगार्ड मुख्यालय के तहत हवलदार प्रशिक्षक के 209 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं और फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 9 जुलाई 2026 है। आवेदन में संशोधन करने की आखिरी तारीख 16 जुलाई 2026 तय की गई है।
​
​इच्छुक व योग्य उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर तय तारीख तक  अपना पंजीकरण करा सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन के लिए आपको अपने PET 2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से लॉगिन करना होगा।

​UPSSSC Havaldar Instructor Vacancy Detail 2026

पदों का विवरण: कुल 209 पदों में से अनारक्षित (UR) के लिए 88, ओबीसी (OBC) के लिए 57, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 39, ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए 20 और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 5 पद शामिल हैं।

​आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी के पास UP PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए। शॉर्टलिस्टिंग इसी स्कोर के आधार पर की जाएगी।

​आवेदन शुल्क: ​सभी श्रेणियों के लिए प्रारंभिक ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क मात्र ₹25 निर्धारित किया गया है। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों को बाद में अलग से परीक्षा शुल्क देना होगा।

​शारीरिक मानक:

  • पुरुष अभ्यर्थी (सामान्य/ओबीसी/एससी): लंबाई कम से कम 167.7 सेमी होनी चाहिए।
  • ​पुरुष अभ्यर्थी (एसटी): लंबाई 160 सेमी अनिवार्य है।
  • ​पर्वतीय क्षेत्र के अभ्यर्थी: लंबाई 162.6 सेमी होनी चाहिए।

​सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 3 के तहत ₹21,700 से ₹69,100 तक का वेतन मिलेगा।​

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews