UPSSSC ने निकाली बंपर भर्ती, यहां जानें आवेदन की प्रक्रिया और अन्य जानकारी

APSC Recruitment:

UPSSSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमिशन की ओर से 3500 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होते हैं इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू होगी जो 3 अक्टूबर 2023 तक चलने वाली है।

ऑनलाइन करें आवेदन

यूपीएसएसएससी के इन पदों पर केवल ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकता है। ऑफलाइन कोई भी प्रक्रिया नहीं रखी गई है। आवेदन की इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

योग्यता

निकाले गए पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार का यूपीएसएसएससी प्रिलिम्नेरी एलिजिबिलिटी टेस्ट 2022 पास करना जरूरी है। केवल इन्हीं उम्मीदवारों को आवेदन की पात्रता है। आवेदकों को यूपी पीईटी परीक्षा पास करनी होगी, इसके बाद अगले चरण की परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

शुल्क

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 25 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। आरक्षित, ओबीसी समेत सभी वर्गों के उम्मीदवारों को यह शुल्क जमा करना होगा।

आयु सीमा

यूपीएसएससीसी द्वारा निकाले गए इन पदों पर वही उम्मीदवार भर्ती का आवेदन कर सकते हैं जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष की है। फिलहाल आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद 12 सितंबर से अप्लाई किया जा सकता है।

कितने पदों पर भर्ती

आयोग द्वारा कुल 3831 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें जूनियर क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट, असिस्टेंट लेवल 2 के पद शामिल है। पात्रता से संबंधित अन्य जानकारी जारी किए गए नोटिस में दी गई है। पद के मुताबिक पात्रता भी अलग-अलग निर्धारित हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews