Vyapam Recruitment : उम्मीदवारों के लिए आखिरी मौका, 12489 पदों पर निकली भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जून में परीक्षा, मिलेंगे बोनस अंक, जानें डिटेल्स

cbi job

CG Vyapam Recruitment 2023 : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए आखरी मौका है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर ने 12000 से ज्यादा शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी आज लास्ट डेट है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार व्यापम की अधिकारिक वेबसाईट https://vyapam.cgstate.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते है। इसके बाद बुधवार 24 से 26 मई तक त्रुटि सुधार होगा।वही 2 जून को प्रवेश पत्र व्यापमं की वेबसाइट में अपलोड किए जाएंगे।

मिलेंगे बोनस अंक

खास बात ये है कि राज्य सरकार ने शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अतिथि शिक्षकों को बोनस अंक देने का फैसला किया है। इसमें शिक्षा विभाग के स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षक को प्रत्येक वर्ष के लिए 2 बोनस अंक और अधिकतम 10 अंक संचालक DPI द्वारा प्रमाण पत्र जारी किए जाने को लेकर निर्देश दिए गए हैं। अतिथि शिक्षकों को बोनस अंक के लिए डीईओ से सर्टिफिकेट बनवाना होगा।

10 जून को परीक्षा 

यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी शैक्षणिक सत्र में एक वर्ष से कम अवधि के अध्यापन के लिए शून्य अंक देय होगा। एक पूर्ण शैक्षणिक सत्र के अध्यापन के लिए दो अंक देय होगा। शिक्षक व सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 10 जून को आयोजित करेगा।इसके लिए आवेदनकर्ता आवेदन पत्र में व्यापमं पोर्टल पर बनाई गई अपनी इनरोलमेंट नंबर और व्यापम में पंजीकृत अपना मोबाइल नंबर अंकित करेंगे। संबंधित DEO प्राप्त आवेदनों का संबंधित प्राचार्य के प्रमाणीकरण उपरांत, व्यक्तिगत रूप से संतुष्ट होने पर निर्धारित प्रारूप में प्रमाण पत्र, विशेष वाहक के माध्यम से DPI को भेजेंगे, यहां से हस्ताक्षर होने के बाद प्रमाण पत्र अपने कार्यालय से संबंधित को वितरित किया जाएगा।

CG Vyapam Recruitment 2023

कुल पद : 12489

पदों का विवरण :

  1. सहायक शिक्षक – 6285 पद
  2. शिक्षक 5772 पद
  3. व्याख्याता 432 पद

आयु सीमा : न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 से की जाएगी। आयु में छूट के लिए नोटिफेकश चेक करें।

शैक्षणिक योग्यता : किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था या बोर्ड से 12वीं Bed / Ded / TET प्रासंगिक विषय में मास्टर डिग्री / नेट या इसके समकक्ष कंप्लीट होना चाहिए

चयन प्रक्रिया : विभाग के द्वारा लिखित परीक्षा और इंटरव्यू लिए जायेगा में प्रदर्शन के आधार पर सलेक्शन किया जायेगा अधिक जानकारी के लिए नोटिफेकशन चेक करें।

वेतनमान- चयनित उम्मीदवारों को 2200 से 40000 तक वेतनमान दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ( हॉल ही का )
  3. मोबाइल नंबर
  4. ईमेल आईडी एड्रेस
  5. 10 वी की अंकसूची ( जन्म तिथि सत्यापन हेतु )
  6. उच्च योग्यताएँ स्नातक / स्नातकोत्तर / डिप्लोमा / डिग्री प्रमाण पत्र
  7. जाति प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी
  8. मूल निवास प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी
  9. अगर उम्मीदवार विकलांग है तो, विकलांगता प्रमाण पत्र , अनुभव प्रमाण पत्र यदि हो तो।

आवेदन शुल्क

  1. General – 350/-
  2. OBC – 250/-
  3. ST – 200/-
  4. SC – 200/-

आवेदन फीस को डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग आदि के माध्यम से ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।

परीक्षा तारीख- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG VYAPAM) शिक्षक व सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 10 जून को आयोजित करेगा। 30 जिला मुख्यालयों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। सुबह की पाली में शिक्षक भर्ती परीक्षा व दोपहर की पाली में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा होगी। परीक्षा आब्जेक्टिव टाइप की होगी। जिसमें एक प्रश्न के चार विकल्प दिए हुए होंगे। गलत उत्तर देने पर माइनस मार्किंग होगी। आवेदन निशुल्क है।

ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले नीचे दिए गए ऑफिशल नोटिफिकेशन की भली भांति अवलोकन कर ले।
  2. उसके बाद Chhattisgarh Shikshak Online Form लिंक को क्लिक करें।
  3. अपनी संपूर्ण जानकारी दर्ज करें जैसे – नाम, आयु, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।
  4. उसके बाद विभाग द्वारा निर्धारित माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
    सबमिट बटन को क्लिक करें।
  5. अब आपके फार्म सफलतापूर्वक सबमिट हो चुका है।भविष्य के लिए आवेदन फार्म एक प्रति प्रिंट करके रख लेवे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews