
Vyapam Recruitment 2023 : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। छग व्यापम ने राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) ने 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है।इसके आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और लास्ट डेट 23 सितंबर है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 सितंबर तक https://vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
CG Apex Bank Recruitment 2023
कुल पद– 407
पदों का विवरण
- राज्य सरकारी बैंक (अपेक्स बैंक) में सहायक प्रबंधक फील्ड ऑफिसर के कुल 23 पद
- कार्यालय सहायक के 17 पद।
- सामान्य सहायक के 98 पद ।
- समिति प्रबंधक नवीन संवर्ग के 260 पद।
- कनिष्क प्रबंधक के पांच पद उप प्रबंधक के एक पद व सहायक प्रबंधक के तीन पद ( कुल 407 पदों) पर भर्ती ।
आयु सीमा- उम्मीदवारों की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट के लिए नोटिफिकेशन चेक करें।
चयन प्रक्रिया-
- लिखित परीक्षा
- इंटरव्यू
- डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन
महत्वपूर्ण तिथियां- ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार 24 से 26 सितंबर तक किया जा सकता है। संभावित परीक्षा तिथि 15 अक्टूबर को घोषित की गई है।यह परीक्षा व्यापमं के माध्यम से होगी।
वेतनमान- अलग अलग पदों के लिए अलग अलग सैलरी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को चयनित होने पर ग्रेड के हिसाब से 19500 से 92000 तक वेतन दिया जाएगा।
दो पालियों में होगी परीक्षा-
- परीक्षा के लिए 31 जिला मुख्यालय में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
- सभी जिला मुख्यालय में परीक्षा समन्वय केंद्र भी बनाए गए हैं।
- परीक्षा 15 अक्टूबर को दो पार्लियों में होगी।
- पहली पाली में सहायक प्रबंधक कनिष्ठ प्रबंधक के पदों पर परीक्षा होगी।
- दूसरी पाली में अन्य पदों के लिए परीक्षा होगी।
- परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर देने पर ऋणात्मक अंकन का प्रावधान है।
- सिलेबस में छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान, छतीसगढ़ी भाषा का ज्ञान, सहकारिता अधिनियम, सामान्य ज्ञान, बैंकिंग संबंधी ज्ञान, गणित एवं तार्किक योग्यता, अंग्रेजी संबंधी ज्ञान, हिंदी भाषा का ज्ञान और कंप्यूटर ज्ञान है।
ऐसे करें आवेदन
- पहले, सीजी अपेक्स बैंक की आधिकारिक वेबसाइट cgapexbank.com पर जाएं।
- वेबसाइट पर, “भर्ती” या “करियर” विभाग की खोज करें और उसे चुनें।
- आवेदन प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज और जानकारी को तैयार करें, जैसे कि शिक्षा प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, आदि।
- आवेदन पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी को भरें, जैसे कि नाम, पता, शिक्षा विवरण, और अन्य विवरण।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें, जैसे कि ऑनलाइन या बैंक की सहायता से।
- आवेदन की पुष्टि करने के बाद, आपको एक पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दिया जाएगा। इसका उपयोग भविष्य में लॉगिन करने के लिए करें।
- आवेदन की प्रिंट कॉपी बना लें और सुरक्षित रखें, क्योंकि यह आवश्यक हो सकता है।
https://vyapam.cgstate.gov.in/sites/default/files/2023-09/press%20note%20CBAS-23%2C%2006-09-23.pdf
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

