Vyapam Recruitment 2023 : युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां 420 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 14 अक्टूबर तक करें Apply, जानें आयु-पात्रता-सैलरी

VYAPAM RECRUITMENT 2023

CG JE AE Recruitment 2023/Vyapam Recruitment 2023 : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर की तरफ से राज्य में सहायक अभियंता (एई) और कनिष्ठ अभियंता (जेई) के 429 पदों पर भर्ती निकाली है।आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और लास्ट डेट 14 अक्टूबर है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Vyapam Recruitment 2023

कुल पद- 429 पद

पदों का विवरण-

  • 377 रिक्तियां जूनियर इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स) ।
  • 52 रिक्तियां सहायक अभियंता – इलेक्ट्रिकल ।

आयु-सीमा- 01 जनवरी, 2023 को उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता –किसी भी मान्यता प्राप्त विवि या संस्थान से ग्रेजुएशन किया है। हालांकि भर्ती के हिसाब से उनका संबंधित ट्रेड में बीटेक होना चाहिए।

  1. जूनियर इंजीनियर के लिए पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
  2. सहायक अभियंता के लिए 04 साल के प्रमाणन पाठ्यक्रम के साथ इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग शाखाओं में बीई/बी.टेक/बीएससी इंजीनियरिंग/एएमआईई/पीटीडीसी में डिग्री होनी चाहिए।

वेतनमान- सेलेक्ट होने पर जूनियर इंजीनियर पद पर सैलरी महीने के 35400 रुपये से लेकर 112400 रुपये तक है। वहीं ऐई पद के लिए सैलरी 56100 रुपये से लेकर 144300 रुपये तक है। सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा पास करने के बाद होगा।

परीक्षा पैटर्न- चयन के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% और अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30% मार्क्स लाना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • ‘ऑनलाइन एप्लिकेशन’ पर जाएं और इंजीनियरों की भर्ती के लिए अधिसूचना पर क्लिक करें।
  • पदों पर आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

https://vyapam.cgstate.gov.in/sites/default/files/2023-09/2.%202.1%20Vibhagiya%20Vigyapan%20AE%20%28Electrical%29%20%20EBJE23.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews