Vyapam Recruitment 2025 : 200 पदों पर निकली है भर्ती, 2 मई से पहले करें आवेदन, जून में परीक्षा, जानें आयु-पात्रता

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) पदों भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी की है। । इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन जून में किया जाएगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एग्जाम से कुछ दिन पहले रिलीज किए जाएंगे।
cg vyapam

CG Vyapam Recruitment 2025 : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने सहायक विस्तार अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली हैं।आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी  2 मई तक व्यापम की वेबसाईट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

उक्त भर्ती की त्रुटि सुधार की तिथि 03 मई से 05 मई 2025 तक शाम 5 बजे तक निर्धारित है।  एडमिट कार्ड 6 जून को जारी किए जाएंगे। संभावित परीक्षा तिथि 15 जून रविवार निर्धारित है। सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती का परीक्षा केन्द्र प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालयों बनाए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को 3 वर्ष के प्रोविजन पर नियुक्त किया जाएगा।

CG Vyapam Recruitment 2025 

कुल पद: 200

पदों का विवरण

  • रिक्त और बैकलॉग 193 पद
  • अनुसूचित जनजाति के लिए 2
  • बैकलॉग दिव्यांगजनों के लिए 5 पद

योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। ग्रामीण विकास में पीजी उपाधि/ पीजी पत्रोपाधि धारित करने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों के उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट प्राप्त है।

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन रिटेन एग्जाम के आधार पर होगा। मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के प्रतियोगी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी। परीक्षा में प्राप्त अंकों को 85 प्रतिशत वेटेज और पीजी डिग्री धारकों को अतिरिक्त 15 अंक दिए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति के समय समस्त प्रमाण पत्र की मूल प्रतियां प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

वेतनमान: लेवल 6, ग्रेड वेतन 2400 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समय-समय पर प्रसारित आदेशों के अनुसार महंगाई भत्ते एवं अन्य भत्ते देय होंगे।

छग सहायक विकास विस्तार अधिकारी महत्वपूर्ण तारीखें

  • आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की तारीख- 2 अप्रैल 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत होने की तिथि- 7 अप्रैल 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि- 5 मई 2025 (शाम 5 बजे)
  • आवेदन सुधार विंडो ओपन होने की तारीख-3 मई 2025 (शाम 5 बजे)
  • आवेदन सुधार विंडो बंद होने की तारीख-5 मई 2025 (शाम 5 बजे)
  • प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि- 6 जून 2025
  • परीक्षा तिथि का आयोजन- 15 जून 2025

https://vyapamcg.cgstate.gov.in/uploads/pdfs/7dee188e-2c10-4603-a8ad-dd3fd1da2c50_ADEO25.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews