WBPRB ने जारी किया पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट, 60,170 अभ्यर्थी PET-PMT के लिए शॉर्टलिस्ट

वेस्ट बंगाल पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अब PET और PMT का आयोजन होगा। इसके लिए 60170 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट हुए हैं।
WBPRB

वेस्ट बंगाल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने ये परीक्षा दी थी वह ऑनलाइन अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट prb.wb.gov.in पर जाना होगा। यहां से आसानी से रिजल्ट चेक कर डाउनलोड किया जा सकता है।

अभ्यर्थी अधिकारी वेबसाइट के जरिए अपना स्कोर कार्ड तो डाउनलोड कर ही सकते हैं मेरिट लिस्ट भी देख सकते हैं। नंबरों के आधार पर यहां मेरिट लिस्ट दी गई है। बहुत ही आसानी से अपनी नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ के जरिए इसे डाउनलोड किया जा सकता है।

कितने अभ्यर्थी हुए शॉर्टलिस्ट

इस परीक्षा के बाद जारी किए गए रिजल्ट में पुलिस बोर्ड ने फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट के लिए 60170 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है। अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध करवाई गई है। चयनित अभ्यर्थियों का PET/PMT शेड्यूल बोर्ड की वेबसाइट पर बाद में जारी किया जाएगा इसके 8 जनवरी 2026 से शुरू होने का अनुमान है ।

रिजल्ट कैसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ दिखाई देगी, उसे क्लिक करें।
  • इसके बाद मेरिट लिस्ट में एप्लीकेशन सीरियल नंबर, नाम और जेंडर चेक किया जा सकता है।
  • जिन उम्मीदवारों के नाम इस लिस्ट में है वह फिजिकल के लिए क्वालीफाई हो गए हैं।

कैसे देखें स्कोर कार्ड

मेरिट लिस्ट के साथ स्कोरकार्ड भी देखा जा सकता है। इसके लिए वेबसाइट पर दी गई रिजल्ट की लिंक को क्लिक कर अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ़ बर्थ और परमानेंट जिला/स्टेट चुनना होगा। सारी जानकारी डालने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करते हैं स्कोर कार्ड ओपन हो जाएगा। आप यहां से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

फिजिकल टेस्ट के बाद आएगी फाइनल लिस्ट

जो अभ्यर्थी इस फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए सफल हुए हैं। उन्हें इस टेस्ट के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट देना होगा। सभी चरण पूरे होने के बाद फाइनल लिस्ट जारी होगी। इस लिस्ट में जिन उम्मीदवारों के नाम होंगे उन्हें रिक्त पदों पर तैनाती दी जाएगी। इस भर्ती के जरिए कुल 11,749 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews