MP News : आयकर अधिकारी लापता, 24 जून को अपनी कार से उज्जैन से गए थे खंडवा, पुलिस में मामला दर्ज

Ujjain News

MP News : एक आयकर अधिकारी  के लापता होने की खबर से पूरे प्रदेश में हडकंप मचा हुआ है, परिजनों के मुताबिक आयकर अधिकारी 24 जून को एक जमीन के सिलसिले में उज्जैन से खंडवा गए थे और तभी से उनका कुछ पता नहीं चला है, उनकी गुमशुदगी पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है।

24 जून को अपनी कार से उज्जैन से खंडवा गए थे 

जानकारी के मुताबिक आयकर अधिकारी शेरसिंह गिन्नारे उज्जैन में पदस्थ हैं, वे जमीन देखने के लिए 24 जून को अपनी कार से उज्जैन से खंडवा गए थे, लेकिन तीन दिन से उनका कुछ पता नहीं हैं वे घर भी नहीं लौटे और मोबाइल पर संपर्क भी नहीं हो पा रहा ।

खंडवा पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी 

बताया जा रहा है कि शेर सिंह गिन्नारे ने खंडवा में देढ़तालाई मार्ग पर सिंगोट के पास जमीन देखी थी। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल सका। जब वे घर नहीं पहुंचे तो पत्नी ने मंगलवार को उनके दोस्तों को सूचना दी, दोस्तों ने भी अपने स्तर पर खोजबीन की लेकिन जब कोई लोकेश नहीं मिली तो खंडवा के मोघट थाने में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews