रिज्यूमे अपडेट करें आज ही, नहीं तो हाथ से जा सकती है बेहतरीन नौकरी

अगर आपको बार-बार नौकरी के मौके नहीं मिल रहे या इंटरव्यू कॉल्स नहीं आ रही हैं, तो हो सकता है कि आपकी समस्या आपके ही रिज्यूमे में छुपी हो। अक्सर लोग सालों पुराना रिज्यूमे इस्तेमाल करते रहते हैं, जिसमें ऐसी जानकारियाँ होती हैं जो अब प्रासंगिक नहीं रहीं।
Resume

सरकारी नौकरी पाना हर एक व्यक्ति का सपना होता है, लेकिन हर हर कोई अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पाता है, ऐसे में फिर कई लोग प्राइवेट सेक्टर की तरफ़ मुड़ जाते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें शुरुआत से ही प्राइवेट सेक्टर में जाने का मन करता है। सरकारी कर्मचारी बनने के लिए तरह तरह की परीक्षाएं देनी पड़ती है, लेकिन प्राइवेट नौकरी पाने के लिए किसी प्रकार की कोई परीक्षा नहीं देनी पड़ती है, सिर्फ़ एक रिज़्यूमे नाम के पेपर से आपको कैसी नौकरी मिलेगी इस बात का पता लग जाता है।

ऐसे में अब आप समझ ही सकते हैं, कि रिज़्यूमे कितना ज़रूरी हो सकता है। रिज़्यूमे जितना अच्छा होता है, उतनी ही अच्छी नौकरी मिलने का मौक़ा बढ़ जाता है। अच्छी प्राइवेट नौकरी पाने के लिए, हमेशा आपको अपने रिज़्यूमे को अपडेट रखना चाहिए। कई लोग ऐसे होते हैं जो अपने जीवन में बस एक बार रिज़्यूमे बनाते हैं, और फिर हर कंपनी में उसी रिज़्यूमे को दिखाते हैं। आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताएंगे, जो आप अक्सर रिज़्यूमे बनाने के दौरान करते हैं।

रिज्यूमे में कभी न करें ये गलती (Career Tips)

रिज़्यूमे बहुत बड़ा देना

अक्सर कई लोग अपने रिज़्यूमे को बहुत बड़ा बना देते हैं, अगर उन्हें 8-10 साल का एक्सपीरियंस होता है, तो वे रिज़्यूमे में ढेर सारी बातें लिख देते हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना है, रिज़्यूमे में ज़्यादा डिटेल्स नहीं लिखनी चाहिए, ज़्यादा बड़ा रिज़्यूमे हायरिंग मैनेजर को कभी भी पसंद नहीं आता है। उन जानकारियों को हटाएँ जो बिलकुल भी ज़रूरी नहीं है।

इन पर्सनल डिटेल को न लिखें

कई बार लोग अपने रिज़्यूमे में पर्सनल डिटेल भी लिख देते हैं, इस बात का ध्यान रखें की पर्सनल डिटेल के नाम पर सिर्फ़ आपका नाम, मोबाइल नंबर, और ईमेल ID ही लिखना है। अगर आप अपने रिज़्यूमे में माता पिता का नाम, अपने वैवाहिक स्थिति या फिर ग़ैर ज़रूरी डीटेल लिखते हैं, तो यह हायरिंग मैनेजर पर नकारात्मक असर डालता है, फिर चाहे आपमें स्किल कितनी भी अच्छी क्यों न हो, हायरिंग मैनेजर कभी भी आप पर ध्यान नहीं देगा।

जॉब कीवर्ड्स जरूर लिखें

कई बार लोग अपने रिज़्यूमे को अच्छा तो बना लेते हैं, लेकिन कहीं न कहीं उनकी रिज़्यूमे में कीवर्ड्स की कमी नज़र आती है। हमेशा अपने जॉब डिस्क्रिप्शन में मिलते जुलते शब्दों का ज़िक्र ज़रूर करें। रिज़्यूमे को आप जितना सिंपल रखेंगे, वह उतना ही अट्रैक्टिव लगेगा। ग्रामर और स्पेलिंग मिस्टेक बिलकुल भी ना करें।

जॉब गैप को सही से मेंशन न करना

अगर आप की जॉब में गैप है, तो उसे सही तरीक़े से अपने रिज़्यूमे में मेंशन करना चाहिए, अगर आप इस बात को छिपाने की कोशिश करेंगे, तो यह आपकी नई नौकरी में मुसीबत बन सकती है। फ्रीलांस, सर्टिफिकेशन यहाँ अपनी नौकरी से जुड़ा अनुभव अपने रिज़्यूमे में कम शब्दों में ज़रूर लिखें। कई बार लोग रिज़्यूमे में वर्क एक्सपीरियंस और गैप के बारे में ढंग से नहीं लिखते हैं जिस वजह से उन्हें कॉल नहीं आ पाता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews