
Success Story: अक्सर सफलता पाने के लिए लोग एड़ी चोटी एक कर देते हैं। ऐसी ही एक सक्सेस स्टोरी को हम आपको बताने जा रहे हैं जब करियर में 73 बार रिजेक्शन मिलने के बावजूद इन्होंने हार नहीं मानी और आज ₹52000 करोड़ का कारोबार खड़ा कर दिया। स्टोरी किसी और कि नहीं बल्कि IIT गर्ल रुचि कालरा की है। उनके बिजनेस में एक समय कोई भी इन्वेस्टर्स पैसा लगाने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और पति के साथ मिलकर कंपनी की शुरुआत की। आज वह देश के लाखों युवा उद्यमियों के लिए एक प्रेरणा है। खासकर उन महिलाओं के लिए जो अपने दम पर बिजनेस में नाम कमाना चाहती है। बता दें कि भारत की स्टार्टअप इंडस्ट्री में रुचि कालरा एक बड़ा नाम है।

रुचि कालरा Delhi IIT से पास आउट थी। उन्होंने ऑफबिजनेस और ऑक्सीज़ो फाइनेंशियल सर्विसेज की स्थापना की। यह दोनों ही यूनिकार्न कंपनी है। बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद उन्हें मेक्सिको में नौकरी का मौका मिला। वहां से जॉब करने के बाद अपने पति के साथ ऑफबिजनेस की स्थापना की, जोकि एक b2b कंपनी है। यहां कच्चे औद्योगिक माल की आपूर्ति की जाती है। बता दें कि इस कंपनी का वैल्यूएशन लगभग 44,000 करोड़ रुपए है। इसके बाद उन्होंने इस कंपनी के लिए 200 मिलियन डॉलर जुटाए।
कंपनी की ग्रोथ को देखते हुए साल 2017 में उन्होंने ऑक्सीज़ो फाइनेंशियल सर्विसेज की शुरुआत की, जहां पर प्रोडक्ट्स खरीदने वालों को लोन दिया जाता है। खासकर छोटे-छोटे व्यापारियों को साल 2021 में कंपनी का रेवेन्यू 197.53 करोड रुपए था, जोकि टैक्स के बाद मुनाफा के बाद 125.63 करोड रुपए हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वर्तमान में दोनों यूनिकॉर्न कंपनी की अनुमानित कीमत ₹52000 करोड़ रुपए है। उनके नेट वर्थ की बात करें तो यह लगभग 28,000 करोड़ रुपए है। एक इंटरव्यू के दौरान रुचि ने कहा था कि साल 2016 में 73 निवेशकों ने उनके बिजनेस आइडिया को खारिज कर दिया था। तब भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत से आज करोड़ मालकिन बन चुकी है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

