MP में यहाँ हुआ सौ प्रतिशत वैक्सीनेशन, सीएम शिवराज ने दी बधाई

MP में यहाँ हुआ सौ प्रतिशत वैक्सीनेशन, सीएम शिवराज ने दी बधाई

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना की संभावित तीसरी लहर और नए वैरिएंट ओमिक्रोन (Variant Omicron) के खतरे के बीच एक अच्छी खबर धार से आ रही है। धार जिले के धार शहर (Dhar City) में कोरोना के दोनों डोज लगाने का 100 प्रतिशत का आंकड़ा पूरा कर लिया है, यानि धार शहर में रहने वाले सभी पात्र लोग कोरोना के दोनों डोज (Vaccination) लगवा चुके हैं।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने इस पर ख़ुशी जताते हुए बधाई दी है।

कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए टीकाकरण यानि वैक्सीनेशन (Vaccination) सबसे महत्वपूर्ण है। सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की जनता से टीकाकरण करवाने के लिए लगातार अपील कर रहे हैं। प्रदेश में लगातार टीकाकरण महा अभियान चलाये जा रहे हैं जिससे सभी लोग कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवाकर सुरक्षित हो जाएँ।

 ये भी पढ़ें – Good News: कर्मचारियों को जल्द मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ! हाथ में आएगी बड़ी रकम

सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश को जल्दी से जल्दी 100 प्रतिशत सुरक्षित यानि वैक्सीनेट करना चाहते हैं इसीलिए लगातार वैक्सीनेशन की मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं।  इस बीच धार जिले से अच्छी खबर सामने आई है। धार जिले के शर शहर ने वैक्सीनेशन का 100 का आंकड़ा पार कर लिया है।

ये भी पढ़ें – The Burning Car – सड़क पर दौड़ती कार में अचानक लगी आग, मची अफरा – तफरी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धार के लोगों की उपलब्धि पर ट्वीट कर बधाई दी है।  सीएम शिवराज ने लिखा –यह अत्यंत सुखद है कि धार शहर ने कोरोना की रोकथाम के टीके के दोनों डोज़ के 100% वैक्सीनेशन के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। इस उपलब्धि के लिए टीम और नागरिकों को बधाई देता हूं। 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews