Indore : जनवरी के 5 दिन इंदौर के लिए बेहद खास, हजारों कार्बन क्रेडिट बेच निगम करेगा करोड़ों की कमाई

Indore, mp tourism

Indore : जनवरी के महीने में इंदौर शहर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होने वाला है। यह आयोजन करीब 5 दिनों तक चलेगा। ऐसे में इंदौर शहर में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, देश-विदेशों से आए मेहमान और निवेशक शामिल होने वाले हैं। जनवरी के 5 दिन इंदौर शहर के लिए बेहद खास है। इसको लेकर इंदौर प्रशासन जोरों शोरों से शहर को खूबसूरत बनाने के लिए और स्वच्छ का तम्बू हासिल करने के लिए कई तरह के प्रयास कर रहा है।

वहीं प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरणों में चल रही है। इन आयोजन को खास बनाने के लिए इंदौर नगर निगम द्वारा भी एक प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत इन आयोजन को कार्बन न्यूट्रल बनाया जाएगा। दरअसल इन आयोजन में इस बात पर जोर दिया जाएगा कि कार्बन उत्सर्जन कम से कम हो और यह पूरा आयोजन ज़ीरो व्यस्त हो।

ऐसे में नगर निगम करीब 40,000 कार्बन क्रेडिट हासिल करने में लगी हुई है। इन क्रेडिट को हासिल करने के बाद इसे वैश्विक मंच पर बेचा जाएगा। जिसके चलते इंदौर करीब एक करोड रुपए की कमाई कर सकता है। इसके अलावा इस आयोजन में सार्वजनिक इलेक्ट्रिक व सीएनजी परिवहन बसों का इस्तेमाल ज्यादा किया जाएगा। मेहमानों को लाने लेजाने और सभी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तैयारियां की जा रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews