MP Weather Alert: प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश की संभावना

monsoon-rain-start-in-madhya-pradesh-

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट

मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh)  में इस साल जुलाई को पूरा महीना निकल गया पर अच्छी बारिश के लिए प्रदेशवासी तरस गए। इसी बीच आज मौसम विभाग (Meteorological department)  ने दोबारा येलो अलर्ट (yellow alert) जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

मध्य प्रदेश के खरगोन, अलिराजपुर, भिंड, धार, झाबुआ, रतलाम और मुरैना जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है, वहीं होशंगाबाद, इंदौर और चंबल संभागों के जिलों और सीधी, सिंगरौली जिलों में कही-कही गरज चमक और बारिश की संभावना जताई गई है।

बीते 24 घंटे का मौसम विभाग ने दिया ब्यौरा

मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी में बताया गया है कि पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के पश्चिमी मध्यप्रदेश(Western Madhya Pradesh) में मानसून सक्रिय रहा और पूर्वी मध्यप्रदेश(Eastern Madhya Pradesh) में मानसून(Monsoon) सामान्य रहा। शहडोल, सागर और इंदौर संभागों के जिलों में ज्यादातर स्थानों पर और बाकि संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश दर्ज की गई।

वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश की स्थिति में कोई भी परिवर्तन नहीं होने की बात को माना है।

RAIN DT 30 July
(Past 24 hrs)

Sabalgarh 12.0

Khaknar 12.0

Roun 9.0

Khandwa 8.0

Gyaraspur 8.0

Jabaat 8.0

Ashoknagar 8.0

Lahar 7.0

Narwar 7.0

Sendhwa 7.0

Baxwaha 7.0

Naugaon 7.0

Burhanpur 7.0

Datiya 6.0

Tirala 6.0

Garoth 6.0

Vijaypur 6.0

panaagar 6.0

Pandhurana 5.0

Dindori 5.0

Pansamel 5.0

Manawar  5.0

Karera 5.0

Silwani 5.0

Paati 5.0

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews