आठ महीन रेप करने के बाद देवर ने रखी भाभी से शादी करने की मांग, भाई से किया झगड़ा

आठ महीन रेप करने के बाद देवर ने रखी भाभी से शादी करने की मांग, भाई से किया झगड़ा

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। भाभी को मां का दर्जा दिया जाता है, लेकिन जिस मामले के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसमें भाभी देवर का रिश्ता शर्मसार हुआ है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में देवर भाभी के रिश्ते के शर्मसार होने की बात तब पता लगी जब युवक अपने बड़े भाई के पास जाकर अपनी भाभी (Sister in law) के लिए बोला कि तुम इसे छोड़ दो, मैं इसे अपने पास रख लूंगा। मैं इससे शादी (Marriage) करूंगा। जिसके बाद महिला को लेकर दोनों भाइयों के बीच झगड़ा (Conflict) हो गया। मामला देखते ही देखा थाना पहुंच गया। जहां महिला ने अपने साथ हुए दुष्कर्म (Rape) की बात पुलिस को बताई।

दरअसल, भोपाल में एक युवक अपनी भाभी के साथ 8 महीने तक रेप (Rape) करता रहा। जिसके बाद युवक अब अपनी भाभी के साथ शादी (marriage) करने की मांग कर रहा है। जिसको लेकर उसने अपने भाई से झगड़ा करते हुए कह कि अब मैं इसके साथ रहूंगा, मैं इससे शादी करूंगा। मामला प्रकाश में आने के बाद युवक का भाई और उसकी पत्नी देर रात टीटी नगर थाने पहुंचे, जहां उन्होंने देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर रेप सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़े- सागर में सीएम से मिलने पहुंचे दिव्यांग को पुलिसकर्मी ने मारा थप्पड़, कार्यक्रम से बाहर फेंका

बता दें कि मामला भोपाल टीटी नगर थाना क्षेत्र का है, जहां पन्ना की रहने वाली 25 साल की महिला के साथ उसके देवर द्वारा 8 महीने तक दुष्कर्म किया गया। महिला का पति पेशे से व्यापारी है और दुकान चलाता है। महिला ने पुलिस को बताया कि कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन से पहले वह अपने पति और बच्चों के साथ पन्ना गई थी। कुछ समय बाद लॉकडाउन लग गया, जिस वजह से उन्हें वहीं रुकना पड़ा। इस दौरान उसके बड़े ससुर के बेटे अभिषेक ने मई के महीने में उसे खेत में पकड़ लिया और उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। इसका विरोध करने पर अभिषेक ने उससे बदनाम और जान से मारने की धमकी दी।

महिला का कहना है कि आरोपी उसके साथ कई महीने तक रेप की वारदात को अंजाम देता रहा। जब अगस्त के महीने में लॉकडाउन खुला तो उसके पति और बच्चों के साथ वह भोपाल आ गई। उसने अपने साथ हुई वारदात के बारे में इसलिए नहीं बताया कि क्योंकि वह बदनामी से डर गई थी।

ये भी पढ़े- MP में फिलहाल कड़ाके की ठंड से राहत नहीं, इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

पीड़िता ने आगे बताया कि पति की गैरमौजूदगी में आरोपी अभिषेक ने भोपाल आकर भी उसके साथ रेप किया। साथ ही उससे बदनामी की धमकी देता रहता था। 24 जनवरी को आरोपी फिर से भोपाल आया था इस दौरान वह अपने पति के साथ दुकान पर थी। आगे पीड़िता ने बताया कि युवक ने इसी दौरान उसके पति से कहा कि वो मेरे से शादी करना चाहता है और मुझे अपने साथ रखना चाहता है, जिसको लेकर आरोपी और उसके पति के बीच झगड़ा हो गया। पूरे मामले के बारे में पति ने महिला से जानकारी ली, जिसके बाद दोनों ने देर रात टीटी नगर थाना क्षेत्र पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews