MP News : उज्जैन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, आगर मालवा सीएमएचओ 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ujjain lokayukta

Agar Malawa CMHO Bribe/Ujjian Lokayukta : मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और रिश्वत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन अलग अलग जिलों में लोकायुक्त की टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज शुक्रवार सुबह आगर मालवा जिले में उज्जैन लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने आगर मालवा के सीएमएचओ को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।

सीएमएचओ ने डॉक्टर से मांगी रिश्वत

मिली जानकारी के अनुसार, उज्जैन लोकायुक्त टीम ने आगर मालवा चीफ़ मेडीकल हेल्थ ऑफिसर डॉ. रमेश चंद्र कुरील को उनके शासकीय आवास पर 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोप है कि सीएमएचओ ने डॉक्टर भगवान दास राजोरिया से किसी काम को करने के लिए 10 हजार की रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत राजोरिया ने उज्जैन लोकायुक्त से की थी।इसके बाद टीम ने योजना बनाकर सीएमएचओ को रंगेहाथों धर दबोचा।यह कार्रवाई डीएसपी सुनील तालान और निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव की टीम ने की है, फिलहाल कार्रवाई जारी है, देर शाम तक कोई बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

पहले मांगे थे 20000 फिर 10000 में हुए सहमत

लोकयुक्त टीम के अनुसार, आवेदक भगवानदास राजोरिया शिशु रोग विशेषज्ञ ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जेन संभाग अनिल विश्वकर्मा को दिनांक 12 जून को आवेदन प्रस्तुत किया था मैं संविदा पर आगर जिला अस्पताल मे नियुक्त हूं। सीएमएचओ द्वारा मेरे विरुद्ध कोई लिखा-पढ़ी ना करने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है, टीम ने जांच में इसे सही पाया, इसके बाद 15 जून को आवेदक राजोरिया ने बात की तो कुरील 10000 रुपये लेने पर सहमत हो गए। योजना के अनुसार, जैसे ही राजोरिया ने 10000 रुपये उनके शासकीय आवास पर पहुंचकर सीएमएचओ कुरिल को दिए तो लोकायुक्त टीम ने उनको तत्काल रंगे हाथ पकड़ लिया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews