इस दिन तक निहार सकेंगे Indore की खूबसूरती, डिजिटल प्रदर्शनी भी रहेगी जारी

Indore, mp tourism

Indore : प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए इंदौर शहर को काफी अच्छे से सजा कर जगमग किया गया। क्योंकि इंदौर में 3000 हजार से ज्यादा प्रवासी मेहमान इस सम्मलेन में शामिल होने के लिए आए। इंदौर की खूबसूरती को देखने के लिए खुद शहर के लोग ही जा रहे हैं। जब से इंदौर को जगमग कर सजाया गया है तब से इंदौर का हर एक इंसान उस खूबसूरती को देखने जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”788922841″]

अभी भी कुछ दिनों तक रहवासी इंदौर की खूबसूरती को देखने के लिए जा सकेंगे क्योंकि अभी कुछ दिन और इंदौर को ऐसे ही जगमग रहने दिया जाएगा। इतना ही नहीं प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में लगाई गई डिजिटल प्रदर्शनी को भी आम लोग देखने जा सकेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”788922925″]

शनिवार तक रहेगी प्रदर्शनी – 

ये प्रदर्शनी लोग शनिवार तक देख सकेंगे। उसके बाद इसे हटाया जाएगा। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन पीएम मोदी द्वारा इंदौर आकर किया गया था। इस प्रदर्शनी से आम लोगों को प्रवासी लोगों के बारे में जानने का मौका मिलेगा। साथ ही महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस, श्यामजी कृष्ण वर्मा व विवेकानंद के चित्रों के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवा सकेंगे।

आपको बता दे, इंदौर के आयोजन स्थल, बापट चौराहा, विजय नगर चौराहा के साथ शहर के कई चौराहों पर आकर्षक विद्युत रोशनी की गई है। साथ ही मार्गों, पेड़ों व डिवाइडर पर लइटिंग्स लगाई गई है। इस खूबसूरती को 20 जनवरी तक प्रशासन कायम रखेगा। इसकी जानकारी खुद महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा दी गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews