सिंहस्थ 2028 के पहले तीर्थ स्थलों का किया जाएगा कायाकल्प, इंदौर-उज्जैन मार्ग होगा सिक्स लेन

Simhastha 2028

Simhastha 2028: हर 12 साल में उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इस दौरान शिप्रा तट पर आस्था का मेला लगता है और अलग-अलग दिन रखे जाने वाले शाही स्नान में साधु संत समेत आम जनता स्नान करती है। आने वाले सिंहस्थ को लेकर तैयारियों का दौर शुरू हो चुका है और अलग-अलग विभागों द्वारा अलग-अलग प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। कुछ प्रस्तावों को मंजूरी भी मिल चुकी है जिनपर जल्द काम शुरू होगा। बनाए गए प्रस्तावों में से एक इंदौर-उज्जैन सड़क को सिक्स लेन करना भी है, जिस पर कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा समीक्षा की गई। इंदौर उज्जैन रोड को सिक्स लेन इसलिए किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में सुविधा मिल सके। इससे आने वाले समय में पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा।

किए जाने हैं ये कार्य

सिंहस्थ 2028 से पहले कई विकास कार्य किए जाने वाले हैं। इसमें सड़क और पुल पुलियों के निर्माण समेत शिप्रा शुद्धिकरण, सड़क चौड़ीकरण, स्मारक नवीनीकरण, पेयजल की व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं, सौंदर्यीकरण, फायर स्टेशन विद्युत लाइन जैसे काम शामिल हैं। इन सभी के लिए संबंधित विभागों द्वारा प्रस्ताव तैयार किए गए हैं जिन पर विचार विमर्श किया जा रहा है।

विभागों ने तैयार किए प्रस्ताव

सिंहस्थ को लेकर जितने भी निर्माण कार्य किए जाने वाले हैं उसे लेकर अलग-अलग विभागों द्वारा प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निगम, मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम पुलिस विभाग विकास प्राधिकरण सभी के द्वारा प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। इन सभी प्रस्तावों की समीक्षा की जा रही है और जल्दी मंजूरी मिलने के बाद इन्हें धरातल पर उतारा जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews