Bhopal News: चिटफंड, लाॅटरी के सपने दिखाकर व्यापारियों से लूटी मोटी रकम, रहस्यमयी ढंग से फरार

fraud-with-bhel-employee-two-youth-get-1-60-lakhs--in-bhopal

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल (bhopal) में ठगी (swindle) की एक बड़ी घटना सामने आ रही है। खबर है कि एक ठग (swindler) ने संत हिरदाराम नगर के कई व्यापारियों (traders) को बैंक से लोन (bank loan) दिलवाने और लॉटरी (lottery) के सपने दिखाए और इस सिलसिले में उसने इन सभी व्यापारियों से मोटी रकम वसूली। सभी व्यापरियों से रकम वसूलने के बाद ये ठग रहस्यमयी ढंग से गायब हो गया। सभी व्यापारी परेशान और निराश हैं और उन्होंने मामला पुलिस तक पहुंचाया है।

व्यापारियों ने शिष्टमंडल बना कर पुलिस अधीक्षक विजय खत्री से मुलाकात की और अपने साथ हुई ठगी की पूरी वारदात उन्हें बताई। पीड़ित व्यापारियों में से एक सनी टेकवानी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार संत हिरदाराम नगर की सब्जी मंडी में सब्जी की दलाली करने वाला ये ठग इसी तरह से पहले भी कई व्यापरियों को अपने जाल में फंसा चुका है। इसकी शिकायत भी कई बार पुलिस थाने में हो चुकी है लेकिन सख्त कार्यवाही न किये जाने की वजह से उसने अब इस बड़ी घटना को अंजाम दे दिया है।

यह भी पढ़ें… संक्रमण को देखते हुए सख्ती की तैयारी, सीएम शिवराज ने प्रदेशवासियों से की ये अपील

शिष्टमंडल ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि लॉटरी, चिटफंड और अंजुमन के नाम पर इस शातिर ठग ने कई व्यापारियों से मोटी रकम ऐंठ ली है। ये भी बताया गया कि ठग से जब व्यापारियों नर पैसे वापस मांगे तो उसने मारपीट यहां तक कि जान से मारने तक की धमकी दे दी। हालांकि पुलिस ने व्यापरियों को उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews