Bhopal News : अब आंखों से चलेगा हर बीमारी का पता, एम्स भोपाल में नई डिवाइस लाने की तैयारी

Bhopal News

Bhopal News : अब तक आपने मशीनों द्वारा बीमारी का पता लगाने के बारे में सुना होगा। वहीं आपने भी ब्लड टेस्ट और एमआरआई या सीटी स्कैन करवा कर बीमारी का पता लगाया होगा लेकिन अब ऐसा नहीं करवाना पड़ेगा। जल्द ही भोपाल एम्स में एक ऐसी डिवाइस लगाने की तैयारी की जा रही है जिसकी मदद से आंखों को स्कैन करके ही किसी भी बीमार का पता लगाया जा सकेगा। तकनीकी सुविधाएं इतनी ज्यादा हो गई है कि आंखों से ही शरीर की हर बीमारी का पता लगाया जा सकता है।

इसको लेकर भोपाल एम्स द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। अब मरीजों को ना तो सिटी स्कैन, एक्स-रे और ना ही कोई ब्लड टेस्ट करवाने की जरूरत पड़ेगी। कृषिम बौद्धिकता से बीमारी का पता लगाना संभव होगा। इसको लेकर सरकार को एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. डा. अजय सिंह ने एम्स में एआइ के लिए प्रस्ताव भेजा है। जैसे ही प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी वैसे ही मशीन का सेटअप लगाने के लिए तैयारियां की जाएगी।

ये भी जानकारी सामने आई है एआई मशीन से चिकित्सक सही समय पर बीमारियों को चिह्नित कर सकते हैं। ये मशीन सॉफ्टवेयर के आधार पर काम करेगी। इससे डिवाइस की मदद से ये भी पता लगाया जा सकेगा कि व्यक्ति की उम्र कितनी है, बायोलाजिकल सेक्स क्या है, वह स्मोकिंग करता है या नहीं। इतना ही नहीं ये भी पता लगाया जा सकता है कि आगे किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक की आशंका तो नहीं है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews