Bhopal: राजाभोज एयरपोर्ट रोड पर दर्दनाक हादसा, ओवरटेक करते वक्त तीन गाड़ियों की भीषण टक्कर, 3 की मौत

Bhopal: कल शनिवार देर रात भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जीप, सेंट्रो और एक्सयूवी गाड़ी आपस में टकरा गईं, जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।
accident

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट रोड पर एक भीषण हादसा हुआ जिसमें तीन गाड़ियां जीप, सेंट्रो और एक्सयूवी आपस में टकरा गईं। इस दर्दनाक हादसे में करीब एक 12 लोग घायल हो गए, जबकि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसा कल शनिवार रात करीब 11 बजे हुआ। तेज रफ्तार जिप और सेंट्रो कार ओवरटेक करते हुए एक दूसरे को टकरा गईं। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां अनियंत्रित होकर एक्सयूवी गाड़ी से टकरा गईं।

घायलों को तुरंत हामीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। तीन मृतक में से एक की पहचान हो चुकी हैं जिसका नाम अशफाक बताया जा रहा हैं, अन्य दो की पहचान की जा रही है। यह हादसा तेज रफ्तार और खतरनाक ड्राइविंग का नतीजा माना जा रहा है। इस हादसे ने राजाभोज एयरपोर्ट रोड पर यातायात को बाधित कर दिया और आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

रेसिंग और स्टंटबाजी का नतीजा

बताया जा रहा है की वाहन रेसिंग और स्टंटबाजी की वजह से दुर्घटना हुई है। मृतक की पहचान अशफाक के रूप में हुई है, जो भोपाल का ही रहने वाला था। घटना भोपाल एयरपोर्ट रोड पर देर रात हुई, जब अशफाक और उसके दोस्त खुली जीप में तेज रफ्तार से रेसिंग कर रहे थे। ओवरटेकिंग के दौरान, जीप एक सेंट्रो कार से टकरा गई और पलट गई। टक्कर में जीप में सवार चारों युवक घायल हो गए, जिनमें से अशफाक की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य घायलों को गंभीर स्थिति में हामीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों वाहनों को जब्त कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews