Bhopal To Goa Flight : इस दिन से शुरू हो रही भोपाल से गोवा की सीधी उड़ान, इतना लगेगा किराया

bhopal to goa flight

Bhopal To Goa Flight : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से अब गोवा जाना यात्रियों के लिए आसान होने वाला है क्योंकि जल्द ही इंडिगो भोपाल से गोवा की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। इससे यात्रियों को भी काफी ज्यादा सुविधा होगी क्योंकि पहले गोवा जाने के लिए लोगों को भोपाल से इंदौर का रुख करना होता था उसके बाद गोवा की फ्लाइट से सफर तय करना होता था लेकिन अब जल्द ही भोपाल से ही यात्रियों को गोवा जाने का मौका मिलेगा।

इस दिन से शुरू हो रही Bhopal To Goa Flight 

इंडिगो 23 मई से फ्लाइट की शुरुआत कर रहा है जो भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से गोवा के मोपा एयरपोर्ट पर कनेक्ट करेगी। सप्ताह में 3 दिन भोपाल से गोवा जाने वाली इंडिगो की डायरेक्ट फ्लाइट उड़ान भरेगी। एयरपोर्ट के डायरेक्टर का कहना है कि वह फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। अगर यात्रियों की संख्या बढ़ी तो सातों दिन गोवा की फ्लाइट शुरू कर दी जाएगी।

खास बात यह है कि गोवा जाने वाले लोगों को भी काफी ज्यादा फायदा मिलेगा। फ्लाइट का टाइम दोपहर 12:10 रहेगा। अभी यह फ्लाइट सिर्फ मंगलवार, गुरुवार और शनिवार के दिन संचालित की जाएगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया इंडिगो को इसके लिए अनुमति दे दी। लेकिन समय की मांग की जा रही थी इस वजह से इसे शुरू करने में देरी हो गई वरना यह काफी पहले शुरू की जाती।

खास बात यह है कि भोपाल से गोवा फ्लाइट शुरू होने की खबर सुन के यात्रियों में काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब बात करें किराए की तो शुरुआत में इस फ्लाइट का किराया 4088 रुपए रहेगा, जो यात्रियों के लिए काफी ज्यादा सस्ता है। पहले इंदौर तक का खर्चा ज्यादा हो जाता था अब वो नहीं होगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews