ये स्वैग है या मौत है? कार की छत पर सिगरेट के कश लगाता दिखा युवक, वीडियो वायरल

Bhopal Man Standing on Car Viral Video

Bhopal Man Standing on Car Viral Video: बिना नंबर प्लेट की गाड़ी और गाड़ी की छत पर सिगरेट के कश लेते हुए खड़ा हुआ युवक, यह किसी हिंदी फिल्म का सीन नहीं बल्कि कल रात से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा भोपाल का एक वीडियो है। इस वीडियो में एक युवक चलती हुई कार जिस पर कोई नंबर प्लेट नहीं है, छत पर खड़ा होकर, साथ ही चल रही कार में बज रहे गाने पर थिरक रहा है और फिल्मिया अंदाज में हाथ में पकड़ी हुई सिगरेट के कश ले रहा है।

एयरपोर्ट रोड का बताया जा रहा है वीडियो

— MP Breaking News (@mpbreakingnews) September 16, 2023

यह वीडियो भोपाल एयरपोर्ट रोड पर स्थित सिंगारचोली ब्रिज का बताया जा रहा है। हालांकि अब तक वीडियो में दिखाई जा रही कार और लड़के की शिनाख्त नहीं हो सकी है लेकिन पुलिस का कहना है कि वह लगातार प्रयासरत हैं।

यह पहली बार नहीं

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब भोपाल की सड़कों पर बने इस तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। कभी वीआईपी रोड पर स्टंट मारते हुए वीडियो तो कभी इलेक्ट्रॉनिक बाइक पर स्टंट मारते हुए लड़के तो कभी स्टंट मारता हुआ E–Rickshaw चालक। इन वीडियो में ना देखने लायक सभी चीज दिखती है लेकिन जो नहीं दिखता है वह है पुलिस का डर।

भोपाल चौथे स्थान पर

बात करें ‘रोड एक्सीडेंट इन इंडिया रिपोर्ट 2021’ की तो इसके अनुसार भारत में सबसे ज्यादा सड़क हादसे जिन शहरों में हुए हैं उनमें चौथा स्थान भोपाल का है। वर्ष 2021 की रिपोर्ट के अनुसार भोपाल में कुल 2616 सड़क हादसे हुए जिसमें 253 लोगों की मौत हो गई। हालांकि भोपाल पुलिस द्वारा लगातार जनता की सुरक्षा के लिए समय-समय पर प्रोग्राम किए जाते हैं लेकिन इस तरह के वीडियो को देखकर लगता है की पुलिस को प्रोग्राम से ज्यादा एक्शन की जरूरत है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews