
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना संक्रमित होने बाद अब मध्यप्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने खुद ट्वीट कर ये जानकारी दी है। वे आइसोलेट हो गए हैं। रिपोर्ट पाज़िटिव आते ही स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है।
मैंने अपना #covid19 टेस्ट कराया, जिसमें मैं, कोविड पॉजिटिव आया हूं। कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए, मैंने स्वयं को आइसोलेट किया है। मुझे कोविड 19 के सामान्य लक्षण है।
— Dr. Prabhuram Choudhary (@DrPRChoudhary) February 17, 2022
लेखक के बारे में
