टिकट कटने से नाराज BJP विधायक नारायण त्रिपाठी ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस ज्वाइन करने की अटकलें तेज

टिकट कटने से नाराज BJP विधायक नारायण त्रिपाठी ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस ज्वाइन करने की अटकलें तेज

BJP MLA Narayan Tripathi resigns : मप्र विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है,  मैहर सीट से विधायक नारायण त्रिपाठी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है इतना ही नहीं उन्होंने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है , गौरतलब है कि विधायक नारायण त्रिपाठी उनका टिकट काटे जाने से नाराज चल रहे थे।

प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा 

नारायण त्रिपाठी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को अपना इस्तीफा भेज दिया साथ ही विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को भी अपना इस्तीफा भेज दिया, नारायण त्रिपाठी ने कहा अभी पार्टी का सम्मान करते हुए इस्तीफा दिया है, जल्दी ही अगली  रणनीति बनेगी और सामने आयेगी।

नारायण त्रिपाठी के कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज 

नारायण त्रिपाठी द्वारा इस्तीफा देते ही अब उनके कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों की बातों पर भरोसा करें तो पिछले कई दिनों से कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से त्रिपाठी की नजदीकियां बढ़ी हैं। बताया जा रहा है कि 16 अक्टूबर को नारायण त्रिपाठी कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

पार्टी ने नारायण त्रिपाठी की जगह मैहर से श्रीकांत चतुर्वेदी की बनाया है उम्मीदवार 

गौरतलब है कि भाजपा ने मैहर विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक नारायण त्रिपाठी का टिकट काट दिया है, उनकी जगह पार्टी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक नेता श्रीकांत चतुर्वेदी को उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा के इस फैसले के बाद से नारायण त्रिपाठी के भाजपा छोड़ने की अटकलें लग रही थीं। ये भी सभी जानते हैं कि नारायण त्रिपाठी लंबे समय से पार्टी से से नाराज चल रहे हैं। पिछले लम्बे समय से वो अपनी ही पार्टी और सरकार के खिलाफ हमलावर हैं और लगातार पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews